{"_id":"5c3b9374bdec22731b0107e8","slug":"171547408244-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ौत में चार लुटेरे गिरफ्तार, तीन फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बड़ौत में चार लुटेरे गिरफ्तार, तीन फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। बड़ौत पुलिस एवं सर्विलांस टीम ने चार लुटेरों को गिरफ्तार कर कई लूटपाट की वारदातों का खुलासा किया है। जबकि तीन बदमाश भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने आरोपियों कब्जे से तीन तमंचे, छुरा, तीन बाइक, लूट के 13 मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस ने चारों बदमाशों को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उन्हें जेल भेजा।
एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बड़ौत कोतवाली पुलिस एवं सर्विलांस टीम बागपत ने संयुक्त रूप से बड़ौली में पूर्वी यमुना नहर के पुल से नसीम उर्फ मीमा पुत्र दिलशाद, तालिब पुत्र आजम अली, आमिर पुत्र यूसुफ उर्फ नूचे, रोबिन उर्फ पोली पुत्र तेजू उर्फ तेजपाल निवासी इदरीशपुर को गिरफ्तार किया। जबकि शहजाद पुत्र कलवा, भूरा, रियासत पुत्र जमशेद निवासी इदरीशपुर भागने में कामयाब रहे। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से लूटे गए 13 मोबाइल, 315 बोर के तीन तमंचे, कारतूस, छुरा, तीन बाइक बरामद कीं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे इदरीशपुर, औसिक्क, अलावलपुर रेलवे फाटक और बाम गांव के रास्तों पर कभी-कभी बड़ौत में भी राहगीरों से लूटपाट करते थे। सभी आरोपी आसपास के गांवों में ईंट भट्ठों पर मजदूरी करते हैं। लूटे गए मोबाइलों को भट्ठों पर 1500 से 1800 रुपये में बेच देते हैं। उन्होंने सात जनवरी को बुढेड़ा गांव के सतपाल से लूट की । इससे पहले अलावलपुर के राजीव को चाकू मारकर लूट की घटना को अंजाम दिया। आरोपी तालिब व आमिर के खिलाफ 2018 में लूट का एक-एक मुकदमा, राबिन उर्फ पोली के खिलाफ लूट व जानलेवा हमले के दो मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। एएसपी ने बताया कि फरार आरोपियों को जल्दी ही गिरफ्तार किया जाएगा।
18 से 20 साल के है लुटेरे
बागपत। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए चारों लुटेरों की उम्र 18 से 20 साल है। सात-आठ युवकों ने गिरोह बना रखा है। देहात क्षेत्रों में देर शाम लिंक मार्गों पर लूटपाट की घटना करते हैं। आरोपियों ने बताया कि गिरोह के सदस्य शहजाद ने उन्हें हथियार दिए। दूसरे जिले से वह तमंचे खरीद कर लाया था।