{"_id":"5c2e5fa3bdec2256c93f8409","slug":"171546543011-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बली मार्ग पर युवक को गोली मारी, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बली मार्ग पर युवक को गोली मारी, गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। बली गांव से बागपत रोड स्टेशन जा रहे युवक को बाइक सवार दो युवकों ने गोली मारकर घायल कर दिया। गोली युवक के पेट में लगी है। गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मेरठ रेफर किया। अन्य दो युवकों पर भी फायर किया, लेकिन वह बाल-बाल बच गए थे।
पुलिस ने बताया कि बली गांव निवासी सचिन कुमार (35) पुत्र वीरेंद्र सिंह दिल्ली में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। बृहस्पतिवार की रात में करीब साढ़े आठ बजे वह पैदल ही गांव से बागपत रोड स्टेशन जा रहा था। बली मार्ग पर बाइक सवार दो युवकों ने उस पर फायर कर दिया। गोली सचिन को पेट में लगी है। हमलावर फरार हो गए। राहगीरों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने घायल को बागपत सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे गंभीर हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है। सचिन से पहले गांव के ही दो युवकों पर भी फायर किया गया। लेकिन वह गोली लगने से बाल-बाल बच गए। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि जानकारी जुटाई जा रही है।