{"_id":"5bd4bf09bdec22697e53903e","slug":"171540669193-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों ने ट्रक चालक को पीटा, गोलिया भी दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लोगों ने ट्रक चालक को पीटा, गोलिया भी दी
Updated Sun, 28 Oct 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। लुहारी गांव में खेड़ी प्रधान गांव से रेत लेकर आ रहे एक ट्रक चालक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और उस पर गोलियां भी चलाईं। उसने भागकर जान बचाई। ट्रक मालिक राजेश कुमार निवासी गौतमबुद्ध नगर मेें तहरीर दी कि उनके ट्रक खेड़ी प्रधान गांव से रेत की ढुलाई का काम करते हैं। जब ट्रक चालक लुहारी से रेत लेकर आ रहा था तो कुछ लोगाें ने उस पर हमला बोल दिया और गोलियां भी चलाई। पुलिस ने प्रार्थना पत्र लेकर जांच शुरू कर दी है।
वहीं हरियाणा के बालू ठेकेदार उप्र की सीमा पर रास्ता बनाकर इधर से बालू से भरे वाहनों को निकालते हैं। इससे पहले भी विवाद हो चुका है। बार-बार शिकायत किए जाने के बाद भी अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं, जबकि उनके पास रास्ते की स्वीकृति नहीं है। एसडीएम आशीष कुमार का कहना था कि बालू ठेकेदार से कई बार रास्ते का स्वीकृत प्रमाण मांगा गया, लेकिन वह दिखा नहीं पाया। जब लुहारी गांव की घटना की जानकारी दी तो उन्होंने शीघ्र ही कार्रवाई करने की बात कही।