फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बिटिया के साथ दरिंदगी पर खेकड़ा में गम और गुस्सा

बिटिया के साथ दरिंदगी पर खेकड़ा में गम और गुस्सा

Sat, 22 Sep 2018 12:29 AM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
बिटिया के साथ दरिंदगी पर खेकड़ा में गम और गुस्सा
बिटिया के साथ दरिंदगी पर खेकड़ा में गम और गुस्सा
विज्ञापन


खेकड़ा। महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा के तमाम दावों की पोल खुल गई। बच्ची को आरोपी सरेबाजार से अगवा कर ले गए और इसके बाद दरिंदगी कर उसकी हत्या कर दी। वारदात से खेकड़ा में गम और गुस्सा है। लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि और पुलिस से वारदात के खुलासे की मांग रखी। लोगों के बीच आक्रोश पनप रहा है और अगर वारदात का खुलासा जल्द नहीं हुआ तो लोग सडक़ पर उतरकर आंदोलन कर सकते हैं।
शुक्रवार को लोगों ने पुलिस के रवैये पर सवाल उठाया। पीड़ित परिवार के घर सैकड़ों लोग श्रद्धांजलि देने के लिए जमा हुए। दिनभर लोगों की आवाजाही लगी रही। वारदात से लोगों के बीच आक्रोश को देखते हुए सुरक्षा को लेकर मार्गों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। परिजनों ने आरोप लगाया कि उनकी पुत्री लापता थी। लेकिन पुलिस ने मामले को रात के समय गंभीरता से नहीं लिया। अगर बाजार या अन्य जगहों की तलाशी ली जाती तो मासूम को बचाया जा सकता था। परिजनों ने कहा कि पुलिस जब तक हत्यारों का सुराग लगाकर उनके कड़ी कार्रवाहीं नही करेगी तब तक अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। परिजनों के एलान से पुलिस के होश उड़ गए। परिजनों को किसी तरह मनाकर संस्कार कराना पड़ा।
विज्ञापन

-----------------------
दरिंदे को फांसी पर लटका दो
खेकड़ा। वारदात से गुस्साए लोगों ने शुक्रवार देर शाम नगर में कैंडल मार्च निकाला। पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने की मांग रखी। लोगों ने कहा कि उसके हत्यारो को फांसी पर लटकाया जाना जरूरी है। पुलिस अभी तक वारदात का खुलासा नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
स्कूल में दी श्रद्धाजंलि
खेकड़ा। छात्रा जिस स्कूल में पढ़ती है, उसमें श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। शुक्रवार को विद्यालय मे छात्र, छात्राओ एवं शिक्षको ने दो मिनट का मौन रख मोमबत्ती जलाकर मृतका छात्रा को श्रद्वांजलि दे प्रभु से उसकी आत्म शान्ति की कामना की।

-----------------------
पुलिस ने बंद फैक्ट्रियाें और मकानों को खंगाला
खेकड़ा। वारदात के बाद हरकत में आई पुलिस ने तेजी दिखाई। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव और सीओ वंदना शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने कसबे में बंद पड़े मकान और बंद पड़ी फैक्ट्रियों को खंगाला। लेकिन कोई अहम सुराग नहीं लगा। इसके अलावा कसबे के बाजार में चेकिंग अभियान चलाया। सड़कों पर खड़े युवकों को पूछताछ कर उनके घर भेजा। पुलिस के हाथ अभी तक अहम सुराग नहीं लगे हैं। पुलिस करीब 10 युवकों से पूछताछ कर चुकी है।
-----------------------
करीबी हो सकता है वारदात में शामिल
खेकड़ा। पुलिस को अंदेशा है कि वारदात में कोई करीबी शामिल हो सकता है, जिसके साथ मासूम आसानी से चली गई। पुलिस हर बिंदु पर छानबीन में जुटी है।
-----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed