फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कर्ज में डूबे सब्जी विक्रेता ने सल्फाश निगला, मौत

कर्ज में डूबे सब्जी विक्रेता ने सल्फाश निगला, मौत

Wed, 12 Sep 2018 01:21 AM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
कर्ज में डूबे सब्जी विक्रेता ने सल्फाश निगला, मौत
बागपत।
विज्ञापन

नौरोजपुर रोड स्थित कॉलोनी में 56 वर्षीय व्यक्ति ने सल्फास निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। अस्पताल से मीमो भेजकर पुलिस को सूचना दी। मृतक ने साहूकारों से कर्ज ले रखा था। इस कारण तनाव में चल रहा था।

नौरोजपुर रोड स्थित कॉलोनी निवासी 56 वर्षीय मंगल सैन सब्जी बेचकर परिवार का पालन पोषण करता था। मंगलवार को उसने सल्फास निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अस्पताल से कोतवाली में मीमो भेजकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बेटे जोनी ने बताया कि उसके पिता काफी समय से तनाव में थे। जिस कारण उनका स्वास्थ्य भी ठीक नही था। आठ माह पूर्व उन्होंने अपनी बेटी का विवाह किया था। इसे लेकर उन्होंने साहूकारों से दो लाख रुपये कर्ज लिया था, लेकिन घर की परिस्थितियों को देखते हुए अभी तक कर्ज लौटाया नहीं गया। मृतक फलों व सब्जियों की फेरी लगाकर परिवार का पालन पोषण करता था। मृतक के तीन बेटे और एक बेटी है। उसकी मौत के बाद से ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed