फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ननिहाल में पढ़ने आई किशोरी की गोली मारकर हत्या

ननिहाल में पढ़ने आई किशोरी की गोली मारकर हत्या

Tue, 07 Aug 2018 01:12 AM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
ननिहाल में पढ़ने आई किशोरी की गोली मारकर हत्या
छपरौली (बागपत)। लूंब गांव में ननिहाल में पढ़ने के लिए आई किशोरी का गोली मारकर हत्या कर दी। परिजनों को लाश कमरे में पड़ी मिली। पुलिस को हत्या की सूचना करीब छह घंटे बाद दी। किशोरी के चेहरे पर दाई तरफ आंख के नीचे गोली मारी गई है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। परिजनों ने किसी तरह की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के करीमनगर गांव निवासी मनोज शर्मा अपनी पत्नी के साथ हिमाचल प्रदेश के बद्दी शहर में में प्राइवेट नौकरी करते हैं। करीब तीन माह पहले मनोज ने अपनी बेटी कक्षा नौ की छात्रा किरण (14) को लूंब गांव स्थित उसके नाना महिपाल शर्मा के पास पढ़ाई करने के लिए भेजा । महिपाल शर्मा ने पुलिस को बताया कि रविवार की रात में किरण अपनी बहन के पास सो रही थी। सोमवार सुबह वह चारपाई पर नहीं मिली। परिजनों ने तलाश की तो मकान के एक कमरे में गोली लगा शव चारपाई पर पड़ा हुआ था। उसके चेहरे पर दाई तरफ आंख के नीचे गोली मारी गई । परिजनों ने वारदात की जानकारी दोपहर 11 बजकर 55 मिनट पर पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। महिपाल शर्मा ने थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि लूंब में छात्रा का गोली लगा शव मिला है। प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है। हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed