फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पांच बाइक पर सवार दस बदमाशों ने व्यापारी पर की फायरिंग

पांच बाइक पर सवार दस बदमाशों ने व्यापारी पर की फायरिंग

Sun, 15 Jul 2018 01:08 AM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
पांच बाइक पर सवार दस बदमाशों ने व्यापारी पर की फायरिंग
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

नेहरू रोड से सटे खिरनी मोहल्ले में एक व्यापारी पर पांच बाइकों पर सवार दस बदमाशों ने फायरिंग की, फायरिंग से पूरा क्षेत्र दहल गया, बाद में बदमाश भाग गए। सूचना पर सीओ बड़ौत और पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। इस वारदात के बाद देर रात तक क्षेत्रीय लोगों में दहशत बनी रही।

वैभव जैन और निशांत जैन पुत्र नवीन जैन नेहरू रोड से जुटे खिरनी मोहल्ले के रहने वाले हैं, वैभव जैन की प्रिया गोल्ड बिस्कुट के नाम से एजेंसी है, उनके मकान में सिविल कार्य चल रहा है, सुबह उनकी स्कूटी घर के बाहर खड़ी थी, तभी एक स्कूल की वैन आई और उसने स्कूटी हटाने को लेकर गाली-गलौच कर दी, जैन ने स्कटी हटा दी, लेकिन वन चालक यह चेतावनी देकर चला गया कि तुमें सबक सिखाऊंगा। शनिवार को शाम के समय जिस समय वैभव जैन और नवीन जैन घर के बाहर खडे़ थे तो पांच बाइकों पर तमंचे लेकर दस बदमाश आए और उन्होंने मकान के सामने खड़े होकर फायरिंग शुरू कर दी। दोनों भाइयों ने मकान में घुसकर जान बचाई। बाद में फायरिंग करने वाले बाइक सवार बदमाश ने जाते समय तुम्हें छोड़ेंगे नहीं की चेतावनी देकर चले गए। फायरिंग की आवाज पर पूरे क्षेत्र मेें दहशत फैल गई और सूचना पर सीओ रमानंद कुशवाह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची और जांच की। इस वारदात के बाद क्षेत्र के लोग दहशतजदा हो गए इस संबंध मेें वैभव जैन ने अज्ञात में तहरीर दी, वहीं सीओ रमानंद कुशवाहा ने बताया कि इस मामले मेें बाइक सवारों का पता लगाया जा रहा है। जल्द आरोपियों का पता लगाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed