{"_id":"5b4a124c4f1c1b52748b4b34","slug":"171531581004-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनील राठी के निकलते ही बदल गई पुलिस की चाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुनील राठी के निकलते ही बदल गई पुलिस की चाल
Updated Sun, 15 Jul 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। कुख्यात मुन्ना बजरंगी की जेल में हत्या के बाद बदनामी झेल रही पुलिस और जेल प्रशासन ने शनिवार को राहत की सांस ली। आरोपी सुनील राठी के शिफ्ट होने का आदेश आते ही बंदी रक्षकों और अन्य कर्मचारियों के चेहरे पर चमक लौटी। कारागार के बाहर जेल अधीक्षक के कई अंदाज दिखे। एक पुलिसकर्मी जेल के बाहर रिवाल्वर लेकर घूमता नजर आया।
शुक्रवार की रात में ही सुनील राठी को फर्रूखाबाद की फतेहगढ़ जेल में शिफ्ट करने का आदेश जिला प्रशासन के पास पहुंचा। शनिवार को दिन निकलते ही तैयारी तेज की गई। बंदी रक्षकों और अन्य सुरक्षाकर्मियों को जैसे ही राठी के बाहर की जेल में शिफ्ट करने की भनक लगी तो उनके चेहरे पर चमक देखी गई। एक पुलिसकर्मी तो अति उत्साह में जेल के बाहर ही रिवाल्वर लेकर घूमता नजर आया। जेल के गेट पर इधर से उधर कई चक्कर काटे। जैसे ही राठी को लेकर पुलिस रवाना हुई तो जेल अधीक्षक भी मीडिया से बात करने जेल से बाहर आए। जेल अधीक्षक विपिन कुमार मिश्रा के कई अंदाज दिखे, जिनमें वह खुश नजर आ रहे थे। उधर, जेल में चेकिंग अभियान चलाया। जेलर एसके सिंह के नेतृत्व में बंदी रक्षकों ने बैरकों की तलाशी ली, लेकिन कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली है।