फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बागपत जेल तक कैसे और कब पहुंचा पिस्टल?

बागपत जेल तक कैसे और कब पहुंचा पिस्टल?

Tue, 10 Jul 2018 01:24 AM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
बागपत जेल तक कैसे और कब पहुंचा पिस्टल?
बागपत। जेल में मुन्ना बजरंगी की हत्या की कई गुत्थियां उलझी हुई है। सवाल है कि आखिर जेल में पिस्टल कब और कैसे पहुंचा। वारदात में क्या अकेला सुनील राठी शामिल था या उसके गैंग के सदस्यों की भी कोई भूमिका है। पिस्टल अगर मुन्ना बजरंगी का था तो फिर राठी ने उसे गटर में क्यों फेंक दिया। एसपी जयप्रकाश का कहना है कि हर बिंदु पर जांच चल रही है।
विज्ञापन

जिला जेल में एंट्री से पहले हर सामान की जांच होती है। हर व्यक्ति को जांच के बाद ही जेल में जाने दिया जाता है। हर आने जाने वाले का हिसाब रखा जाता है। इसके बाद भी फिर से बड़ी चूक हो गई। पिछले महीने ही अधिकारियों ने जेल का निरीक्षण किया था। तब सब सही मिला था और किसी तरह की आपत्तिजनक चीज नहीं मिली । आमतौर पर जांच में यहां नशे की पुड़िया मिली है। सवाल है कि पिस्टल जिला जेल में कैसे पहुंचा। कितने दिन पहले पहुंचा और कौन पिस्टल को बैरक तक लेकर गया। वारदात के बाद पिस्टल को गटर में फेंक दिया। अधिकारियों ने पूछताछ की तो सुनील राठी ने यह कहकर सबको चौंका दिया कि पिस्टल मुन्ना बजरंगी लेकर ही पहुंचा । ऐसे में सवाल यह है यदि बजरंगी भी पिस्टल लेकर पहुंचा तो जेल में एंट्री से पहले चेकिंग क्यों नहीं की गई। एसपी जयप्रकाश ने कहा जांच चल रही है। पिस्टल की बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed