फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कुख्यात बदमाश ने जेल में बैठकर बनायी थी गगन की हत्या की योजना

कुख्यात बदमाश ने जेल में बैठकर बनायी थी गगन की हत्या की योजना

Tue, 26 Jun 2018 01:04 AM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
कुख्यात बदमाश ने जेल में बैठकर बनायी थी गगन की हत्या की योजना
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

जेल मेें बंद बदमाश ने शताब्दी नगर में फैक्ट्री मालिक गगन की हत्या करने की योजना बनाई थी और तीन शूटर मारने के लिए भेजे थे, लेकिन वह बच गया। बदमाश अरुण गगन के शूटर अपर्णा के साथ शादी करने से नाराज था, इसलिए वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में फैक्ट्री मालिक के ससुराल पक्ष का लेना देना नहीं है। पकड़े गए दो युवकों ने पूछताछ में वारदात का खुलासा किया।
शताब्दी नगर में शुक्रवार की दोपहर गगन नामक फैक्ट्री मालिक बैठा था, तभी दो बाइकों पर चार-पांच बदमाश आए और बाहर बुलाया और उन पर फायरिंग शुरू कर दी, उनके पांच गोली लगी। उन्हें मेरठ रेफर किया। शनिवार को घायल के पिता सहदेव ने रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने सोमवार को शाम के समय गोलू पुत्र राकेश पट्टी चौधरी किदवई नगर और अभिषेक पुत्र प्रदीप गुराना को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया है।
विज्ञापन

पकड़े गए अभिषेक ने बताया कि अपने चाचा धर्मेंद्र पुत्र हरपाल का सिम चोरी कर लिया था, इसे वह चला रहा था। कुख्यात बदमाश अरुण शूटर अपर्णा निवासी किशनपुर बिराल से शादी होनी थी, लेकिन वह जेल चला गया था, जो अर्पणा को पसंद नहीं आया, उसने फैक्ट्री मालिक गगन से शादी कर ली। अरुण इस शादी से नाखुश था, उसने कई बार गगन को मारने की धमकी दिलाई, लेकिन गगन नहीं माना, इस पर अरुण ने तीन शूटरों को गगन की हत्या के लिए शुक्रवार को भेजा और उन्होंने गगन पर अंधाधुंध गोलियां चलाई, इससे वह घायल हो गया । पुलिस इसमें कई अन्य को पकड़ने की तलाश कर रही है, वहीं इस मामले में गगन की ससुराल के लोगों का कोई लेना देना नहीं है। सीओ रमानंद कुशवाहा ने बताया कि अभी इसमें कई अन्य लोगों की तलाश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed