{"_id":"5b3141144f1c1bda6e8b9ebb","slug":"171529954580-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलावतपुर खेड़ी के लोगों का एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सलावतपुर खेड़ी के लोगों का एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन
Updated Tue, 26 Jun 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। सलावतपुर खेड़ी गांव के पवन हत्याकांड में आरोपियों द्वारा पीड़ित पक्ष के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कराने के विरोध में ग्रामीणों ने एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन किया। एएसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
सोमवार को ग्राम प्रधान अमरदीप सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एसपी दफ्तर पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा नौ जुलाई 2017 को पवन पुत्र हरेंद्र निवासी सलावतपुर की हत्या की। इसमेें बाबू, राजेंद्र, वीरेंद्र, मनोज, जगदीप, नवदीप उर्फ डब्बू, संदीप, प्रमोद, अंकित, विशाल, शांतनु, काले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई । इस मामले में उसका भाई बेनाम सिंह गवाह है। प्रधान अमरदीप मुकदमे की पैरवी कर रहे हैं। पुलिस ने संदीप, जगदीप, अंकित, वीरेंद्र का नाम मुकदमे से निकाल दिया। एक आरोपी विशाल फरार है। आरोपी मुकदमे में समझौते का दबाव बना रहे हैं और कई बार उन्हें मारने की धमकी भी चुके हैं। अब आरोपी पक्ष ने उनके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराने के लिए एक नशेड़ी युवक पर अपने आप तेजाब डालकर पीड़ित पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। जबकि पीड़ित पक्ष का तेजाब डालने वाले घटना से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने एएसपी से मामले की जांच कराकर आरोपी पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रदर्शन में ठाकुर शैलेंद्र प्रधान, हरेंद्र प्रधान, दीपक शर्मा, संजू प्रधान, अरविंद तोमर, रविंद्र, अजीत सिंह, राजीव, ओमवीर, बीना, सुमन, रामवती, फूलवती, चंद्रवती आदि रहे।