{"_id":"5aeb626a4f1c1b60098b806c","slug":"171525375594-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तलाक दिया नहीं, पत्नी ने रचा ली दूसरी शादी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तलाक दिया नहीं, पत्नी ने रचा ली दूसरी शादी
Updated Fri, 04 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
बागपत। पति को तलाक दिए बिना ही पत्नी ने दूसरा विवाह रचा लिया। इतना ही नहीं जब ससुराल वाले शादी रुकवाने के लिए भगौट गांव में महिला के घर पहुंचे तो उन्हें मारपीट कर भाग दिया।
गौतमबुद्धनगर जनपद के जुनपत गांव निवासी रोबिन पुत्र स्वर्गीय जयचंद ने एसपी को बताया कि तीन मई 2013 को रोबिन और उसके भाई राहुल की चांदीनगर थाना क्षेत्र के भगौट गांव निवासी दो सगी बहनों के साथ शादी हुई । शादी के कुछ दिन बाद ही रोबिन का अपनी पत्नी से विवाद रहने लगा था। ढाई साल पहले रोबिन की पत्नी भी बेटी को लेकर अपने मायके में आ गई थी। महिला ने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा दिया । जो बागपत न्यायालय में विचाराधीन है। इसमें 16 मई को सुनवाई होनी है। 29 अप्रैल 2018 को रोबिन की पत्नी ने बिना तलाक दिए दूसरे युवक से शादी कर ली। इसकी जानकारी मिलने पर रोबिन अपने भाई और मां के साथ भगौट गांव में शादी रुकवाने के लिए पहुंचे तो महिला के परिजनों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और मारपीट कर भगा दिया। उन्होंने इस संबंध में थाना चांदीनगर में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसपी ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी।