फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से गैंगरेप का आरोप

नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से गैंगरेप का आरोप

Fri, 27 Apr 2018 01:04 AM IST
Updated Fri, 27 Apr 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से गैंगरेप का आरोप
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में महिला को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर मेडिकल स्टोर संचालक और उसके साले ने गैंगरेप किया। महिला की तलाश में बहन स्टोर पर पहुंची तो दोनों आरोपी फरार हो गए। शोर मचाए जाने पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित महिला को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। महिला के परिजनों ने गैंगरेप का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मेरठ जनपद के एक गांव निवासी महिला अपने तीन बच्चों के साथ बागपत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बहन के पास आई हुई थी। उसका पति से तलाक हो चुका है। दोपहर को महिला की बहन के कमर में दर्द हो रहा था। महिला दर्द की दवाई लेने के लिए गांव में ही मेडिकल स्टोर पर पहुंची। इसी दौरान स्टोर संचालक ने उसे स्टोर में अंदर बुलाया और कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवाई डालकर पिला दी। कोल्ड ड्रिंक पीते ही महिला बेहोश हो गई। इसके बाद स्टोर संचालक व उसके साले ने अंदर कमरे में ले जाकर महिला के साथ गैंगरेप किया। दो घंटे तक जब महिला घर नहीं पहुंची तो उसकी बहन तलाश करते हुए स्टोर पर पहुंच गई। मामले की भनक लगने पर उसने शोर मचा दिया। इसके बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बेहोश महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस संबंध में महिला के परिजनों ने कोतवाली में दोनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। उधर, एसपी जयप्रकाश ने बताया कि मामला की जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed