फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   नशीला पदार्थ सुंघाकर किशोरी की लूटी अस्मत, मुकदमा

नशीला पदार्थ सुंघाकर किशोरी की लूटी अस्मत, मुकदमा

Fri, 08 Dec 2017 01:02 AM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
नशीला पदार्थ सुंघाकर किशोरी  की लूटी अस्मत, मुकदमा
बागपत। कोतवाली क्षेत्र की 16 वर्षीय किशोरी को नशीला पदार्थ सुंघाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक उसको फैक्ट्री में छोड़ने के बहाने बाइक पर ले गया था। विरोध करने पर आरोपी ने किशोरी व उसके परिजनों के साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

पीड़ित किशोरी ने पुलिस को बताया कि वह खेकड़ा क्षेत्र की एक फैक्ट्री में नौकरी करती है। वह तीन दिसंबर को सुबह करीब साढ़े सात बजे फैक्ट्री जाने के लिए बस स्टैैंड पर पहुंची। तभी बाइक पर सवार होकर पड़ोस का ही एक युवक आया और उसको फैक्ट्री में छोड़ने के बहाने अपने साथ बाइक पर लेकर चल दिया। रास्ते में आरोपी ने उसको नशीला पदार्थ सुंघाया। इससे वह बेहोश हो गई। आरोपी उसको अज्ञात स्थान पर ले गया। वहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया। अर्द्ध बेहोशी की हालत में घर पर पहुंची। आरोपी ने दोबारा उसके साथ दुष्कर्म करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर गाली-गलौज कर मारपीट की। परेशान होकर उसने अपने परिजनों को बताया। इसकी शिकायत करने के लिए उसके घर पर गए तो आरोपी ने उनके साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। उसने अपनी सुरक्षा और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने उसकी तहरीर पर आरोपी युवक नौशाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed