{"_id":"5a0c97414f1c1b6d548bd374","slug":"171510774593-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइन तोड़कर बीच में घुसने को लेकर आरक्षण खिडकी पर यात्रियों में झगडा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाइन तोड़कर बीच में घुसने को लेकर आरक्षण खिडकी पर यात्रियों में झगडा
Updated Thu, 16 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
बुधवार को सुबह के समय बड़ौत रेलवे स्टेशन पर टिकट आरक्षण खिड़की पर यात्रियों की सुबह से ही लंबी लाइन लगी थी। टिकट खिड़की पर आरक्षण को लेकर कुछ यात्री लाइन तोड़कर बीच में घुसने का प्रयास कर रहे थे। इस दौरान लाइन मेें पहले से ही खड़े यात्रियों ने इसका विरोध किया तो लाइन में घुसने का प्रयास करने वाले युवक उनसे भिड़ गए। इसको लेकर हंगामा शुरू हो गया। इससे अन्य यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। इसकी सूचना जीआरपी को दी। सूचना पर जीआरपी सुखपाल और एसएसआई अजय पंवार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और यात्रियों को समझा कर मामला शांत किया। स्टेशन अधीक्षक पीके बोस ने कहा कभी-कभी ऐसा होता है। इसमें सुरेंद्र, अशोक, प्रवेंद्र, दिनेश, ओमकार आदि रहे।