{"_id":"5a089e234f1c1bd7538bcf24","slug":"171510514211-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव के लिए गाड़ी में जा रही शराब पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चुनाव के लिए गाड़ी में जा रही शराब पकड़ी
Updated Mon, 13 Nov 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
बागपत। हरियाणा से शराब तस्करी का एक बार फिर मामला सामने आया है। इस बार डस्टर गाड़ी में शराब लेकर बड़ौत जा रहे दो युवकों को यातायात पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक आरोपी शराब बड़ौत लेकर जा रहे थे। जो चुनाव में इस्तेमाल होनी थी।
यातायात प्रभारी लोकेंद्र शर्मा ने बताया कि रविवार शाम पुलिस टीम गौरीपुर मोड़ के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान हरियाणा की ओर से एक डस्टर गाड़ी (एचआर 55वीवी-6265) आती दिखाई दी। चेकिंग के लिए चालक को गाड़ी रोकने का इशारा किया तो आरोपी चालक गाड़ी को लेकर भागने लगा। पीछा करने पर गाड़ी को पकड़ लिया । चेकिंग करने पर गाड़ी में हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब मिली। शर्मा ने बताया कि गाड़ी में सवार दो युवकों को पकड़ लिया। जो सोनीपत के हैं। पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि यह शराब बड़ौत लेकर जा रहे थे। शराब किसके पास जानी थी, इसकी उनको जानकारी नहीं है। शर्मा का कहना है कि यह शराब चुनाव के लिए बड़ौत जा रही थी। शराब किसने मंगवाई । इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।