{"_id":"59c2ca104f1c1b1c688b5bcb","slug":"171505937936-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदमपुर के लोगों का एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आदमपुर के लोगों का एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन
Updated Thu, 21 Sep 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। आदमपुर गांव के व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर लूटपाट करने के मामले में ग्रामीणों ने बुधवार को एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन किया। पीड़ितों ने कहा पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की। बल्कि अपनी मर्जी से लिखी है। पुलिस ने तीन हमलावरों को बचा दिया है।
आदमपुर गांव की महिला कुसुम ने बताया उसके पति वेद पाल सिंह रिश्तेदारी से 45 हजार रुपये लेकर अपने घर लौट रहे थे। गांव के बस स्टैंड पर पहुंचने के बाद मंदिर में चले गए । वहां कुछ लोग मंदिर के पुजारी से मारपीट कर रहे थे। उसको बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उनके पति पर जानलेवा हमला कर दिया । हमलावरों ने फायर भी किया । उसके पति गोली लगने से बाल-बाल बचे थे। हमलावर 45 हजार रुपये लूटकर ले गए । दोघट थाने में तहरीर दी।
उन्होंने कहा उनकी तहरीर के अनुसार रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पुलिस वालों ने अपनी मर्जी से एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने तीन हमलावरों को बचा दिया है। मुकदमे में लूट का भी जिक्र नहीं है। पुलिस वाले उनकी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। उसने परिजनों और ग्रामीणों के साथ बुधवार को एसपी दफ्तर पर पहुंचकर प्रदर्शन कर शिकायत की है। उधर, दोघट थाना प्रभारी चितवन कुमार ने कहा तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस पर लगाए आरोप निराधार हैं।