{"_id":"597109394f1c1b743d8b468c","slug":"171500580153-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलालपुर में भट्ठा मजदूर की पीट-पीटकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जलालपुर में भट्ठा मजदूर की पीट-पीटकर हत्या
Updated Fri, 21 Jul 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालपुर में भट्ठा मजदूर की पीट-पीटकर हत्या
- कुछ युवकों ने तड़के ही गलियों में दौड़ाकर मारा
बड़ौत (बागपत)। जलालपुर गांव में बृहस्पतिवार तड़के एक भट्ठा मजदूर को चार लोगों ने लाठी-डंडों से गलियों में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इससे उसकी मौत हो गई। दम तोड़ने से पहले वह चिल्लाता रहा। लेकिन कोई बचाने नहीं आया। युवक बड़े भाई ने गांव के चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। हत्या का कारण एक युवती से प्रेम प्रसंग को लेकर चली आ रही रंजिश माना जा रहा है।
जलालपुर निवासी भट्ठा मजदूर 22 वर्षीय कासिम बृहस्पतिवार तड़के तीन बजे वह घर से भट्ठे पर जा रहा था। तभी चार युवकों ने अचानक घेरकर उसे लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। वह बचने के लिए गलियों में दौड़ा मगर हमलावर उसे पीटते चले गए। इतना ही नहीं, कासिम के दम तोड़ने के बाद भी शव को काफी दूर एक गली तक ले गए। काफी देर बाद किसी ने सूचना दी तो कोतवाली प्रभारी रणवीर सिंह और सीओ रामानंद कुशवाहा ने शव को कब्जे में लिया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बड़े भाई शाहिद ने मुन्ना, राहिल, शौकीन पुत्र सुलेमान और आदिल पुत्र मुन्ना को नामजद कराया है। पुलिस कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने कासिम का मोबाइल भी कब्जे में लिया है और उसकी कॉल डिटेल निकाली जा रही है। बताया जा रहा है कि घटना से पहले कासिम के पास किसी का फोेन आया था। इसके बाद ही रास्ते में उस पर हमला किया गया। कासिम के बाद भाई शाहिद, हासिम, आसिफ और तीन बहनें है। कासिम की मौत के बाद उसकी मां वसीला और बहनों का बुरा हाल था।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक हत्या के पीछे युवती से प्रेम प्रसंग को लेकर रंजिश वजह है। लेकिन सीओ और एसओ का कहना है कि हत्या के कारणों को स्पष्ट करने के लिए अभी छानबीन चल रही है। कुछ लोग हिरासत में लिए गए हैं। पूरी जांच के बाद ही सही खुलासा हो सकेगा। पुलिस का मानना है कि गांव की गलियों में जब कासिम को पीटा जा रहा था तो ग्रामीण उसे बचाने का प्रयास कर सकते थे। लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। ग्रामीण मदद करते तो शायद युवक की जान बच जाती।