{"_id":"5962831f4f1c1bb4368b4730","slug":"171499628319-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीला पदार्थ खाने वाले युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहरीला पदार्थ खाने वाले युवक की मौत
Updated Mon, 10 Jul 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। आजमपुर मुलसम निवासी सत्यदेव पुसार बस स्टैंड पर कई साल से मोबाइल की दुकान करता था। चार दिन पहले उसने स्टैंड पर ही जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की तो दुकानदारों ने उसे बड़ौत के नर्सिंग होम में भर्ती कराया, वहां से मेरठ के नर्सिंग होम में भर्ती कराया । वहां रविवार को उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत पर घर कोहराम मच गया। मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। जिस पर लिखा है कि कस्बा टीकरी निवासी एक युवक के उस पर रुपये हैं। जिन्हें वह अभी देने में सक्षम नहीं था। युवक ने उस पर इतना दबाव बना दिया कि उसे यह कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा। दोघट पुलिस का कहना है कि तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन