{"_id":"59627fa34f1c1b09278b4708","slug":"171499627427-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआरपी के हत्थे चढ़े दो संदिग्ध, पूछताछ जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीआरपी के हत्थे चढ़े दो संदिग्ध, पूछताछ जारी
Updated Mon, 10 Jul 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीआरपी के हत्थे चढ़े दो संदिग्ध, पूछताछ जारी
बड़ौत (बागपत)। लोनी रेलवे स्टेशन और बेहटा-हाजीपुर रेलवे हाल्ट के बीच जनता एक्सप्रेस ट्रेन मेें बुधवार की शाम सीट को लेकर हुई गोलीबारी कांड मेें शनिवार की रात्रि में जीआरपी के हत्थे दो संदिग्ध युवक चढ़ गए। घटना को लेकर जीआरपी उक्त युवकों से पूछताछ कर रही है। वहीं, आरोपी की धरपकड़ को लेकर दबिश जारी है और ट्रेनों मेें लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
उल्लेखनीय है बुधवार को दिल्ली से शामली जा रही जनता एक्सप्रेस मेें लोनी रेलवे स्टेशन से बेहटा-हाजीपुर रेलवे हाल्ट के बीच सीट पर बैठने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष में गोलीबारी हुई थी। इस दौरान शामली निवासी यात्री मुनव्वर के जबड़े में गोली लग गई थी। बृहस्पतिवार को जीआरपी के एसपी केके चौधरी और सीओ ने जीआरपी थानाध्यक्ष के साथ दिल्ली-सहारनपुर रूट पर चलने वाली ट्रेनों मेें संघन चेकिंग अभियान चलाया था, लेकिन इस मामले में अभी तक जीआरपी को कोई सुराग हाथ नहीं लगा। इस मामले मेें शनिवार की रात्रि में चेकिंग के दौरान जीआरपी ने दो संदिग्ध युवकों को धर दबोचा है। जीआरपी इनसे पूछताछ कर रही है।
जीआरपी थानाध्यक्ष अजय पंवार ने कहा दो युवक बेहटा के पास ट्रेन में संदिग्ध हालत में चेकिंग के दौरान पकड़े हैं। इनसे घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए नोटिस चस्पा कर दिए हैं और ट्रेनों में चेकिंग के अलावा दबिशें दी। जल्द ही आरोपी जीआरपी के हत्थे चढ़ जाएगा।