{"_id":"594d6e104f1c1bc9678b4809","slug":"171498246672-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नमाज पढने गये युवक की दुकान में हजारों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नमाज पढने गये युवक की दुकान में हजारों की चोरी
Updated Sat, 24 Jun 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
छपरौली रोड पर दिन दहाड़े एक इंटरनेट वर्क्स सेंटर के ताले खोलकर बदमाश फिंगर प्रिंट मशीन, आईरिस, कैमरा, लैपटॉप समेत 30 हजार की नगदी चोरी कर ले गए। दुकान मालिक नमाज पढ़ने गया था, जब वह लौटा तो उसकी दुकान के गेट खुले पड़े थे और सामान गायब था। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी।
सुहेल पुत्र इलियास की छपरौली रोड पर इंटरनेट वर्क्स सेंटर के नाम से दुकान है। वह शुक्रवार को अलविदा जुमे की नमाज पढ़ने दुकान के ताले बंद कर मस्जिद में गया था। जब वह नमाज पढ़कर आया तो दुकान का गेट खुला था और सामान गायब था। बदमाश वहां से फिंगर प्रिंट मशीन, आईरिस, कैमरा, लैपटॉप और 30 हजार की नगदी से भरा पर्स चोरी कर ले गए। दिन दहाड़े हुई चोरी की वारदात की सूचना से दुकानदारों में आक्रोश फैल गया। दुकानदार मौके पर इकट्ठा हो गए। उनका कहना था कि कुछ माह पूर्व भी इस दुकान में चोरी हुई थी, जिसका अब तक खुलासा नहीं हुआ। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। सुहेल ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।