फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   प्रॉपर्टी डीलर गुलबहार के पार्टनर ने किया कोर्ट में सरेंडर

प्रॉपर्टी डीलर गुलबहार के पार्टनर ने किया कोर्ट में सरेंडर

Fri, 23 Jun 2017 12:31 AM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
प्रॉपर्टी डीलर गुलबहार के पार्टनर ने किया कोर्ट में सरेंडर
बागपत। लोनी के प्रापर्टी डीलर गुल बहार पर सुपारी देकर जान से मारने की नियत से हमला कराने के आरोपी पार्टनर अलताफ ने बृहस्पतिवार को कोर्ट में सरेंडर किया।
विज्ञापन

प्रापर्टी डीलर गुल बहार अपने साथी अलताफ के साथ मिलकर प्रापर्टी का लेनदेन करता था। गुल बहार की करोड़ों की संपत्ति पर अलताफ को लालच आ गया था। उसने प्रापर्टी पर कब्जा करने का प्लान कर लिया था। इसके लिए उसने गुल बहार को रास्ते से हटाने की ठानी थी। उसने अपने रिश्तेदार से संपर्क कर तीन लाख रुपये की सुपारी दे दी थी। नौ जून को गुल बहार को प्लाट के एग्रीमेंट के संबंध में मुबारिकपुर गांव के पास बुलाया, वहां पर पहुंचते ही शूटरों ने उसको गोली मार दी थी। जो उसकी गर्दन को छूकर निकाल गई थी। इससे गुल बहार घायल हो गया था। उसका दिल्ली के अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने तीन आरोपी मुस्तकीम, नौरोजपुर गुर्जर निवासी शौकीन और बसौद निवासी आबिद को गिरफ्तार कर केस का खुलासा किया। आरोपी अलताफ फरार चल रहा था। आरोपी ने बृहस्पतिवार को पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। खेकड़ा थाना प्रभारी देवेेंद्र बिष्ट ने कहा पुलिस दबाव के चलते आरोपी ने न्यायालय में आत्म समर्पण किया है। उसको पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed