फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   आवारा कुतों ने कक्षा दो की छात्रा को काटा

आवारा कुतों ने कक्षा दो की छात्रा को काटा

Fri, 10 May 2019 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
आवारा कुतों ने कक्षा दो की छात्रा को काटा
दोघट (बागपत)। पलड़ा गांव में आवारा कुत्तों ने स्कूल जा रही कक्षा दो की छात्रा पर हमला बोल दिया। कुत्ते छात्रा को तालाब की तरफ खींचकर ले जाने लगे। कुछ ग्रामीणों ने हस्तक्षेप कर छात्रा को हमला करने वाले कुत्तों के चंगुल से बचाया। परिजनों ने घायल छात्रा को सीएचसी बिनौली में भर्ती कराया। ग्रामीणों के अनुसार एक माह से गांव में आवारा कुत्तों का आतंक है। कई बच्चों को काट कर घायल कर चुके है। घटना के बाद नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और जिला प्रशासन से आवारा कुत्तों को पकड़वाने की मांग की।
विज्ञापन

पलड़ा गांव निवासी मुरसलीम ने बताया कि उसकी छह वर्षीय बेटी बेटी अलीना कक्षा दो की छात्रा है। बृहस्पतिवार को सुबह के समय वह घर से स्कूल जा रहा थी। स्कूल के पास पहुंचते ही छात्रा पर तीन-चार आवारा कुत्तों ने हमला बोल दिया। हमला करने के बाद कुछ कुत्ते घायल को तालाब की तरफ खींचकर ले जाने लगे। छात्रा की चीख सुनकर आए कुछ ग्रामीणों ने हस्तक्षेप किया और कुत्तों को भगाकर छात्रा को बचाया। ग्रामीण घायलावस्था में उसे घर ले गए। परिजनों ने घायल छात्रा को सीएचसी बिनौली में भर्ती कराया। ग्रामीणों ने बताया गांव में आवारा कुत्ते खूंखार हो गए हैं। एक माह में आठ-दस बच्चों पर हमला कर घायल कर चुके हैं। संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से कई बार शिकायत की, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन


कुत्तों के डर से बच्चों ने स्कूल जाना तक बंद किया
दोघट (बागपत)। ग्रामीणों का दावा है कि कुत्तों के डर से कुछ बच्चों ने स्कूल जाना तक बंद कर दिया। बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि जब तक आवारा कुत्तों को पकड़ा नहीं जाता है, तब तक वह बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगे। आवारा कुत्तों से गांव के बच्चों की जान को खतरा है। प्रदर्शन में वाजिद, मुकीम, मौसम, साजिद, जानू, नफीस, साजिदा, जैबुन, फुरकान, जाला, राहिल, परवीन, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहा प्रधान ने
दोघट। ग्राम की प्रधान सईदा ने बताया कि उन्होंने एसडीएम बड़ौत से लिखित शिकायत कर आवारा कुत्तों के पकड़वाने की मांग की, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। शीघ्र ही डीएम से शिकायत कर गांव में बच्चों पर हमला कर रहे आवारा कुत्तों को पकड़वाने की मांग करेंगी।


आवारा कुत्तों को पकड़वाया जाएगा
दोघट (बागपत)। एसडीएम बड़ौत गुलशन कुमार ने बताया कि अभी तक उनके पास कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। शिकायत को ध्यान में रख कर गांव पलड़ा में राजस्व विभाग की टीम को भेजकर जांच कराई जाएगी। शीघ्र ही आवारा कुत्तों को पकड़वाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed