फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पुलिस ने छापा मारकर 30 पेटी मिश्रित शराब पकड़ी

पुलिस ने छापा मारकर 30 पेटी मिश्रित शराब पकड़ी

Thu, 21 Mar 2019 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने छापा मारकर 30 पेटी  मिश्रित शराब पकड़ी
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने दिल्ली बस स्टैंड पर शराब की मॉडल शाप के मैनेजर और चार सेल्समैनों को कोताना रोड पर स्थित एक कमरे में हरियाणा मार्का शराब को यूपी के होलोग्राम लगाकर बनाते समय गिरफ्तार किया और मौके से 30 पेटी मिश्रित शराब बरामद की। साथ ही होलोग्राम भी बरामद किए। पकडे़ गए लोगों ने अपने साथियों के नाम भी पुलिस को बताएं हैं। इस मामले में कोतवाल के एसआई ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
कोतवाल राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात्रि में दिल्ली बस स्टैंड पर स्थित मॉडल शराब की दुकान में मैनेजर और सेल्समैन किराये पर कैमरा लेकर हरियाणा से विभिन्न मार्का सस्ती शराब लाकर कमरे में रॉयल स्टैग, मैकडवल सहित अन्य मार्का के नाम से यूपी के लेबल और होलोग्राम लगाकर मिश्रित शराब बनाकर मॉडल शॉप पर बेची जाती थी, इसकी सूचना आबकारी इंस्पेक्टर प्रेम सिंह को मिली। आबकारी टीम के साथ उन्होंने कोतवाल के एसआई प्रदीप कुमार शर्मा, पंकज कुमार, मानवेंद्र व पुलिस बल को जांच के लिए भेजा और इसकी सूचना एसडीएम को दी।
विज्ञापन

एसडीएम गुलशन कुमार ने नायब तहसीलदार नसीम अहमद को पुलिस टीम के साथ भेजा। पुलिस ने वहां छापा लगाकर मॉडल शॉप के मैनेजर समेत चार लोगों को हिरासत में लिया और वहां से मिश्रित शराब की 30 पेटियां बरामद हुई है। पकडे़ गए मॉडल शॉप के मैनेजर अमरदीप पुत्र त्रिलोक किच्छा उत्तराखंड, सेल्समैन सुधीर पुत्र भोपाल नेहरू रोड बड़ौत, मुकेश पुत्र आशाराम निगोही शाहजहांपुर, अमरदीप पुत्र त्रिलोक व राजीव पुत्र जगदीश ग्वाला नगर सिविल लाइन रामपुर को गिरफ्तार किया। इस संबंध मेें एसआई प्रदीप कुमार ने कोतवाली में धारा 420, 468, 471 व आबकारी अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सस्ती दरों की शराब को बेचा जाता था मंहगा
बड़ौत। यह मॉडल शराब बिजेंद्र जायसवाल के नाम है, इसका मैनेजर और सेल्समैन पैसा कमाने के उद्देश्य से सस्ती दरों में हरियाणा से शराब लाकर (जों हरियाणा से 120 रुपये में बोतल आती थी) विभिन्न मार्का में यूपी की शराब बनाकर 420 रुपये तक बेचते थे। फिलहाल उस कैमरे को सील कर दिया है, जहां से यह रैकेट पकड़ा गया है।


कई लोगों के नाम प्रकाश में आए
बड़ौत। कोतवाल राकेश सिंह ने बताया कि शराब का अवैध व्यापार काफी दिन से चल रहा था। मॉडल शराब पर भी छापा मारा, लेकिन दुकान में मिश्रित शराब नहीं मिला। सूत्रों के अनुसार बताया कि होली और चुनाव को देखकर ही मिश्रित शराब तैयारी की जा रही थी, इसमें ओर भी लोग प्रकाश में आए है, जिन्हें पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed