फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   आरोपियों के डर से पीड़ित परिवार ने छोड़ा गांव

आरोपियों के डर से पीड़ित परिवार ने छोड़ा गांव

Wed, 13 Mar 2019 12:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
आरोपियों के डर से पीड़ित परिवार ने छोड़ा गांव
बागपत। राजपुर खामपुर गांव में परिवार पर जानलेवा हमले के मामले में बड़ौत पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। पीड़ित परिवार गांव से चला गया है। एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि आरोपियों के डर से गांव छोड़ा है।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार ने एसपी शैलेश कुमार पांडेय को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि तीन अक्तूबर 2018 को आठ लोगों ने घर में घुसकर हमला किया। इसमें महावीर, राजेश, रॉकी, डिम्पल, शालू, पिंकी घायल हो गई । उन्होंने बड़ौत कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस से सांठ गांठ कर आरोपियों ने उल्टे उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पीड़ितों ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एक मार्च को न्यायालय के आदेश पर बड़ौत पुलिस ने नितिन, लोकेंद्र, राजीव, विक्रांत, सुनील, रवि, राहुल, गुड्डू निवासी राजपुर खामपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। साथ ही पुलिस को 24 घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार करने के भी आदेश दिए, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जबकि पीड़ित परिवार ने आरोपियों के डर से गांव छोड़ दिया है। अब आरोपी फैसला न करने पर गोली मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने उन पर फैसले का दबाव बना रही है। उन्होंने एसपी से कार्रवाई की मांग की। एसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर राजा, महावीर, राजेश, डिम्पल, पिंकी, शालू, विकास आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed