बड़ौत (बागपत)। जौनमाना गांव मेें आवारा कुत्तों ने जंगल का रास्ता भटक गांव में घुसे हिरण को नोंचकर बुरी से घायल कर दिया। ग्रामीणों ने किसी तरह हिरण को बचाया और उसका उपचार किया, लेकिन सूचना के घंटों बाद भी वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचे। इसको लेकर ग्रामीणों ने हंगामा किया।
वन अधिकारियों की अनदेखी के चलते क्षेत्र मेें सक्रिय शिकारी व आवारा कुत्ते वन्य जीवों को मौत के घाट उतार रहे हैं। मंगलवार को जौनमाना गांव मेें जंगल का रास्ता भटक कर एक हिरण गांव में शिकारियों से जान बचाकर घुस गया। उसे गांव के आवारा कुत्तों ने दबोच लिया और नोंचकर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने कुत्तों से हिरण को बचाया और इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना के घंटों बाद वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचे। इससे आक्रोशित किसानों ने वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इनमें दीपक शर्मा, निगम, विक्रम, देवेंद्र, सतेंद्र, नितेश आदि रहे। वन क्षेत्राधिकारी मदन पाल ने कहा कि शिकारियों पर अंकुश लगाने के लिए टीम गठित की ।