{"_id":"5c50afe6bdec2208d27b0f9b","slug":"161548791782-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एल्प्राजोलम की 525 गोलियों सहित युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एल्प्राजोलम की 525 गोलियों सहित युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
पुलिस ने थाना नौचंदी, मेरठ निवासी एक युवक को नशीला पाउडर और एल्प्राजोलम की 525 गोलियों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा।
थाना प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि पुलिस टीम मंगलवार को सुबह के समय खेकड़ा रेलवे स्टेशन के पास गश्त कर जा रही थी। तभी पुलिस टीम को मार्ग पर खड़ा एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। संदेह होने पर पुलिस टीम ने पीछा करके उसे पकड़ लिया और उसे थाने ले आई। थाने में तलाशी लेने पर उसके पास से पुलिस ने 320 ग्राम नशीला पाउडर और एल्प्राजोलम की 525 गोली बरामद कीं। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम महताब निवासी थाना नौचंदी, मेरठ बताया। पुलिस ने उसके खिलाफ खेकड़ा थाने में मुकदमा दर्ज कर चालान कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेजा।