{"_id":"5bbe547d867a55285144371c","slug":"161539200125-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ने एसबीआई बैंक शाखा में सुरक्षा व्यवस्था देखी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसपी ने एसबीआई बैंक शाखा में सुरक्षा व्यवस्था देखी
Updated Thu, 11 Oct 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने एसबीआई बैंक शाखा में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही पुलिस को बैंक के आसपास से हथ ठेली हटवाने के निर्देश भी दिए। बैंक हाई क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरे लगवाने सुझाव दिया।
पुलिस लाइन में पिछले दिनों बैंकों की सुरक्षा को लेकर पुलिस अफसरों और बैंक अधिकारियों की बैठक हुई थी। इसमें सुरक्षा को लेकर बैंक अधिकारियों सुझाव लिए थे। इसी क्रम में बुधवार को एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने शौकत मार्केट स्थित एसबीआई शाखा में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। बैंक के बाहर खड़ी होने वाली हथठेली को हटवाने के लिए पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कैश वैन बैंक के गेट तक आनी चाहिए। बैंक में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्थाओं को देखा। बैंक अधिकारी से हाई क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरे में लगवाने की सलाह दी। बैंक अधिकारी ने बताया कि जल्दी ही नाइट विजन के सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे। उन्होंने पुलिस से अपराधियों के पोस्टर बैंकों के बाहर लगवाने की मांग की। एसपी ने बताया कि बैंकों की सुरक्षा प्राथमिकता पर है।