फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बैरक में पहुंचते ही मुन्ना बजरंगी ने किया था फोन

बैरक में पहुंचते ही मुन्ना बजरंगी ने किया था फोन

Sun, 15 Jul 2018 01:20 AM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
बैरक में पहुंचते ही मुन्ना बजरंगी ने किया था फोन
बागपत। पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, कई महत्वपूर्ण जानकारियां पुलिस को मिल रही हैं। पुलिस तक भनक पहुंची है कि रविवार रात जेल की बैरक में पहुंचने के बाद मुन्ना बजरंगी ने भी कई कॉल की । फोन किसे किया और क्या बात हुई, इसकी जांच की जा रही है। बजरंगी के साथ बैरक में बंद विक्की सुन्हैड़ा से भी पुलिस इस बाबत जानकारी लेगी।
विज्ञापन

बागपत जेल में मोबाइल का संचालन बड़ी बात नहीं है। कई बार जांच में यहां मोबाइल मिलने की पुष्टि हो चुकी है। बजरंगी की हत्या के बाद उसकी लाश के फोटो भी एंड्रायड फोन से ही वायरल किए। अब हत्या से पहले जेल के आसपास सक्रिय रहे मोबाइल नंबरों में की जांच में पुलिस को भनक लगी है कि रविवार की रात में मुन्ना बजरंगी ने भी जेल से कॉल की । वह सवा नौ बजे बागपत जेल में दाखिल हुआ, इसके बाद उसे तन्हाई बैरक में भेजा, वहां सुनील राठी और अन्य कुख्यात बदमाश मौजूद रहे। बजरंगी ने कहा कि वह सुन्हैड़ा के साथ रहना चाहता है। इसके बाद वह विक्की की बैरक में चला गया। पूछताछ में विक्की सुन्हैड़ा बता चुका है कि बजरंगी उस रात काफी बैचेन था और देर रात तक जागता रहा । हत्या से पूर्व जेल के आसपास सक्रिय संदिग्ध नंबरों की तलाश कर रही पुलिस को मोबाइल सर्विलांस से भनक लगी है कि बजरंगी ने भी जेल से किसी से बात की । पुलिस यह पता लगाने में लगी है कि यह फोन किसे किया। यह भी बताया जा रहा है कि झांसी से बागपत तक के रास्ते में पुलिस के काफिले से एक सीमित दूरी पर बजरंगी के शूटर भी चल रहे थे। रात के समय भी वे बागपत जेल के आसपास ही रुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed