फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   लंबू के सुधीर के दो भाई को भी जान का खतरा

लंबू के सुधीर के दो भाई को भी जान का खतरा

Tue, 05 Jun 2018 01:12 AM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
लंबू के सुधीर के दो भाई को भी जान का खतरा
छपरौली (बागपत)।
विज्ञापन

लूंब गांव के किसान सुधीर उर्फ बिल्लू के हत्यारोपियों को पकड़ने में पुलिस अब तक फेल हो गई है। इससे पीड़ित परिवार दहशत में जी रहा है। किसान का शव भी अभी तक बरामद नहीं हुआ है। मृतक के दो भाइयों को भी जान का खतरा बना हुआ है। कार्रवाई की मांग को लेकर पीड़ित परिवार के लोग मंगलवार कलक्ट्रेट में धरना देंगे।
छह दिन पहले लूंब गांव में किसान सुधीर की उसके ही बड़े भाई प्रदीप ने अपने बेटे अंकुर, सचिन और एलम गांव निवासी अपने दोस्त के साथ मिलकर हत्या की और किसान के शव को गाड़ी में लेकर भाग निकले। मृतक की पत्नी पूजा ने जेठ, उसके दोनों बेटों समेत चार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया । पुलिस तभी से ही हत्यारोपियों की तलाश में लगी है, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। मृतक की पत्नी पूजा ने बताया कि हत्यारोपी खुले घूम रहे है। वे किसी भी समय उनकी भी हत्या कर सकते हैं। पुलिस सही कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोपी जेठ की मां से अभी तक पूछताछ नहीं की गई। जबकि मां को सब कुछ पता है। पुलिस ने पति का शव भी बरामद नहीं किया है।
विज्ञापन

मृतक सुधीर के छोटे भाई राजीव ने बताया कि पीड़ित परिवार भयभीत है। आरोपियों के डर से घर से भी नहीं निकल पा रहे है। बड़ा भाई अपराधी है। वह दोनों भाइयों की हत्या करने की फिराक में है। उसने बताया मंगलवार को पीड़ित परिवार कलक्ट्रेट में धरना देगा। थानाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगी है। यूपी, हरियाणा, दिल्ली राज्यों में दबिशें दी जा रही है, लेकिन अभी तक कोई सफल नहीं मिल सकी। जल्दी ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदीप को पकड़ना पुलिस के लिए चुनौती
छपरौली। हत्यारोपी प्रदीप इतना शातिर है कि वह मोबाइल फोन का भी इस्तेमाल नहीं कर रहा है। इस कारण पुलिस उस तक नहीं पहुंच पा रही है। एएसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस की एक टीम जंगल में तलाश कर रही है और दो टीमें आसपास के जिलों में दबिशें दे रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed