फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   रंछाड में जहर खाने से छह पशुओं की मौत

रंछाड में जहर खाने से छह पशुओं की मौत

Tue, 05 Jun 2018 01:12 AM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
रंछाड में जहर खाने से छह पशुओं की मौत
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

क्षेत्र के रंछाड़ गांव में विगत एक सप्ताह में जहर खाने से छह पशुओं की मौत हो गई। इससे पशुपालकों में हड़कंप मचा है। सोमवार को पशुपालकों की सूचना पर पशुपालन विभाग की टीम गांव में पहुंची। जांच करने पर पशु चिकित्सकों ने पशुओं की मौत का कारण जहर देना बताया है।
रंछाड़ गांव में पिछले एक सप्ताह में लाला पुत्र अल्लाह मेहर की एक भैंस, चंद्रहास पुत्र राज सिंह की भैंस, रघुवीर पुत्र हंसराज की भैंस, मनोज पुत्र ब्रह्म सिंह की भैंस, जयपाल पुत्र यशपाल सहित छह पशुओं की मौत हो चुकी है। रघुबीर की भैंस की मौत होने पर पशुपालकों ने पशुपालन विभाग के आला अधिकारियों को सूचना दी। सूचना पर पशु चिकित्साधिकारी बिनौली डॉ. अक्षय बालियान, पशुधन प्रसार अधिकारी संजय कुमार, अशोक कुमार, फार्मासिस्ट सतबीर सिंह आदि का एक दल गांव में पहुंचा। इस दौरान पशुपालन विभाग की टीम ने मृत भैंस की जांच की, इसमें पाया कि पशु की मौत जहर के सेवन से हुई है। टीम ने पशुपालकों से पूर्व में मरे पशुओं की मौत के बारे में जानकारी हासिल की तो सभी पशुओं की मौत के बाद एक जैसे ही लक्षण मिले। इससे पता चला कि सभी पशुओं की मौत जहर देने से हुई।
विज्ञापन

पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अक्षय बालियान ने बताया कि पशुओं की मौत किसी तीव्र जहर देने से हुई है। उन्होंने पशुओं की मौत के किसी गिरोह का हाथ होने का अंदेशा जताया। उन्होंने कहा गांव के बाहरी हिस्सों में स्थित घरों में पशुपालक अपने पशुओं देखभाल करें। इससे पशुओं की हानि से बचा जा सके। दूसरी तरफ जहर से हो रही पशुओं की मौत से पशुपालकों में हड़कंप मचा है। पशुपालकों ने जहर देने वाले गिरोह का पता लगाने की जिला प्रशासन से मांग की। इनमें रविंद्र हट्टी, सुरेश पाल, इंद्रपाल, जयवीर सिंह, ओमपाल, ओमवीर, राम कुमार, जगदीश, विजयपाल, मुकेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed