फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कच्चे पुल के पास कुंड में डूबने से युवक की मौत

कच्चे पुल के पास कुंड में डूबने से युवक की मौत

Tue, 15 May 2018 01:16 AM IST
Updated Tue, 15 May 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
कच्चे पुल के पास कुंड में डूबने से युवक की मौत
बागपत। निवाड़ा पुलिस चेक पोस्ट के पास यमुना नदी में नहाने गए युवक की पानी के गहरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। गोताखोरों ने कुंड से युवक का शव बाहर निकाला। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों का आरोप है कि कच्चा पुल बनाने के लिए गहरे गड्ढे खोदे गए थे। पानी भर जाने से यह गड्ढे कुंड बन गए हैं। न तो अभी तक गड्ढे भरवाए गए और न ही कच्चा पुल हटवाया गया।
विज्ञापन

खेकड़ा निवासी सलीम (19) पुत्र इस्लाम गौरीपुर जवाहर नगर गांव में अपनी ताई शमीम पत्नी करीमुद्दीन के पास रहता था। उसके तेहरे भाई शाहिद ने बताया कि रविवार शाम चार बजे सलीम घर से कूड़ा बीनने के लिए निकला था, लेकिन घर नहीं लौटा। थोड़ी ही देर बाद आंधी आ गई थी। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। सोमवार सुबह शमीम अपने भतीजे को तलाश करते निवाड़ा खादर में पहुंच गई। उसे नदी में बने कुंड के पास युवक के कपड़े, सामान और चप्पल पड़ी मिली। उसने घर पहुंचकर परिजनों को इसके बारे में बताया। गांव के तीन-चार गोताखोरों ने कुंड में युवक की तलाश की। युवक का शव कुंड में पानी में बरामद हुआ। इससे लगता है कि युवक रविवार की शाम यमुना नदी में बने कुंड में नहाने गया था, लेकिन गड्ढा गहरा होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सका। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। महिलाओं ने कहा यमुना नदी में कच्चा पुल बनाने के लिए और खनन के लिए ठेकेदारों ने गहरे-गहरे मौत के कुंड बना दिए हैं। इस कारण युवक की कुंड में डूबकर मौत हुई है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के तेहरे भाई शाहिद ने तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी ने कहा मृतक मनोरोगी था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन


मां की हो चुकी है मौत, पिता लापता
बागपत। शाहिद ने बताया कि 17 साल पहले उसकी मां की मौत हो गई । उसका पिता इस्लाम उसे छोड़कर कहीं चला गया था। सलीम को उसकी ताई शमीम ने पाला था। दो साल से गौरीपुर जवाहर नगर में किराए का मकान लेकर रह रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यमुना में जगह-जगह मौत के गड्ढ़े
बागपत। गौरीपुर में रेत खनन का ठेका छोड़ा गया है। जगह-जगह गहरे गड्ढे खोद दिए हैं। निर्धारित गहराई से अधिक गड्ढे खोदे जाने का आरोप ग्रामीण लगा रहे हैं। शाहिद ने बताया कि खनन ठेकेदार एनजीटी के आदेशों का उल्लंघन कर रहे हैं। 20-20 फुट गहरे गड्ढे बन गए हैं। पूरी रात रेत खनन किया जाता है।

चार माह पहले बना था पुल, नहीं टूटा
बागपत। निवाड़ा पुलिस चौकी के पास चार माह पहले यमुना नदी में स्टार्टर निकालने के लिए अस्थाई पुल का निर्माण कराया। इस पुल के कारण यमुना की धार रुक गई। इसी दौरान यहां पर रेत खनन का पट्टा छोड़ा गया । स्टार्टर निकाला जा चुका है, लेकिन इस पुल को नहीं हटाया। खनन ठेकेदार ने इस पुल से रेत से लदे ट्रक निकालने शुरू कर दिए। सिंचाई विभाग ने दो माह पहले कोतवाली में पुल को रेत के ट्रक निकालने में इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन पुल को नहीं हटाया।

पहले भी डूबने से हो चुकी मौत
बागपत। बरसात के दिनों में यमुना नदी में पानी चढ़ जाता है। पिछले वर्ष भी यहां पर चार युवकों की डूबने से मौत हो गई थी। इससे पहले भी यमुना में डूबने से युवकों की मौत हो चुकी है।


काठा में हो गई थी 19 लोगों की मौत
बागपत। पिछले वर्ष सितंबर माह में काठा में यमुना नदी में बने गड्ढे में नाव समा गई थी, इसमें डूबने से 19 लोगों की मौत हो गई थी। लोगों का कहना था अगर अवैध खनन का गड्ढा न होता तो इतने लोगों की जान जाने से बच जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed