फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   दुर्घटना में हेल्पर की मौत, कार चालक घायल

दुर्घटना में हेल्पर की मौत, कार चालक घायल

Fri, 16 Mar 2018 12:36 AM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना में हेल्पर की मौत, कार चालक घायल
बागपत ।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पाली गांव के पास महिंद्रा पिकअप गाड़ी का टायर बदल रहे हेल्पर को पीछे से अल्टो कार ने टक्कर मार दी। इसमें हेल्पर और कार चालक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन चिकित्सकों ने हेल्पर को मृतक घोषित कर दिया। सूचना पर मृतक के परिजन कोतवाली पहुंचे और हंगामा किया। इस मामले में कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
मृतक रमेश (32) पुत्र शिव कुमार गांव बीर बड़ालवा जनपद करनाल हरियाणा का रहने वाला था। वह गांव के ही लखवीर सिंह की महिंद्र पिकअप गाड़ी पर हेल्पर था। जबकि जगीर सिंह गाड़ी चालक है। बृहस्पतिवार की सुबह गांव से गाड़ी में फूल और टमाटर लेकर चालक व हेल्पर लोनी जा रहे थे। उनके साथ किसान महेंद्र भी गाड़ी में सवार था। जब गाड़ी दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पाली गांव के पास पहुंची तो टायर में पंचर हो गया। चालक जगवीर दुकान तलाश करने चला गया, जबकि हेल्पर गाड़ी का टायर खोलने लगा। इसी दौरान शिकोहपुर निवासी नरेंद्र ऑल्टो कार लेकर हाईवे से गुजरा। कार की टक्कर से हेल्पर और कार चालक घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर चिकित्सकों ने हेल्पर रमेश को मृत घोषित कर दिया। कार चालक नरेंद्र का इलाज चल रहा है। सूचना पर मृतक के परिजन कोतवाली बागपत पहुंचे। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। इस संबंध में मृतक के पिता शिव कुमार ने अल्टो चालक नरेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अल्टो कार में कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


परिजनों ने कोतवाली में किया हंगामा
बागपत। हरियाणा निवासी गाड़ी के हेल्पर रमेश की मौत के बाद पिता शिव कुमार, मौसी निर्मला, गाड़ी मालिक लखवीर सिंह सहित काफी संख्या में लोग बागपत कोतवाली पहुंचे। मृतक की मौसी ने गाड़ी मालिक पर आरोप लगाकर हंगामा किया। मौसी ने बताया कि रमेश गाड़ी पर नहीं आना चाहता था, लेकिन गाड़ी मालिक ने उसे जबरन भेजा। यदि वह रमेश को जबरन गाड़ीी पर न भेजता तो उसकी जान बच सकती थी। छह माह से गाड़ी पर हेल्पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों बच्चें हो गए अनाथ
बागपत। मृतक रमेश की पारिवारिक स्थिति ठीक नहीं है। वह बहुत ही गरीब परिवार से था। उसकी पत्नी कई साल पहले बच्चों को छोड़कर कहीं चली गई । अब उसके 10 वर्षीय बेटा अभिषेक और छह वर्षीय बेटी चाहत है। पिता का सिर से साया उठ जाने के बाद बच्चों की परवरिश कौन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed