{"_id":"5a26f2544f1c1b8d698bfd94","slug":"161512501844-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टुकाली में संघर्ष, सिपाही समेत तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टुकाली में संघर्ष, सिपाही समेत तीन घायल
Updated Wed, 06 Dec 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदीनगर (बागपत)। टुकाली गांव में दो पक्षों में मामूली बात को लेकर संघर्ष हो गया। इसमें दंपति घायल हो गए। बचाव में पहुंचे बीएसएफ के सिपाही के सिर पर भी डंडे से प्रहार कर दिया। इससे वह भी गंभीर घायल हो गया।
चांदीनगर क्षेत्र के गांव टुकाली निवासी गोलू और मनोज पक्ष के बीच सोमवार की रात में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जो मारपीट में बदल गई। उनके बीच लाठी-डंडे चले। इसमें मनोज और उसकी पत्नी सोनू घायल हो गई। दूसरे पक्ष से भी एक युवक चोटिल हो गया। बचाव में पहुंचे पड़ोस के ही बीएसएफ में तैनात सिपाही मांगेराम पर भी हमला कर दिया। इससे वह गंभीर घायल हो गया। जो छुट्टी लेकर अपने घर पर आया हुआ था। इससे हंगामा हो गया। पड़ोस के अन्य लोगों ने किसी तरह झगड़ा शांत कराया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो लोगों को हिरासत में ले लिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मांगेराम की हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने उसको दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। चांदीनगर थानाध्यक्ष राजेश कुमार भारती ने कहा तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।