{"_id":"5a1dbaa14f1c1bee688be68e","slug":"161511897761-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरपाल हत्याकांड के आरोपी गुड्डू के मकान की होगी कुर्की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अमरपाल हत्याकांड के आरोपी गुड्डू के मकान की होगी कुर्की
Updated Wed, 29 Nov 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। किरठल गांव के युवक की हत्या कर शव को बिटौरे में जलाने के मामले में एक आरोपी फरार चल रहा है। पुलिस उसको गिरफ्तार नहीं कर पाई। उसके मकान की कुर्की करने की पुलिस को अनुमति मिल गई है। पुलिस जल्द ही कुर्की करेगी।
किरठल गांव का युवक अमरपाल उर्फ काला छह जुलाई को लापता हो गया था। परिजनों ने रमाला थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस उसकी बरामदगी के प्रयास में लगी थी। अगस्त माह में पुलिस ने सिनौली गांव के मांगेराम को गिरफ्तार किया। पूछताछ करने पर आरोपी मांगेराम ने पुलिस को बताया उसने अपने परिजनों और रिश्तेदारों के साथ मिलकर अमरपाल की हत्या की है। घर से बहाने से ले जाने के बाद उसको गोली मारी। इसके बाद शव को बिटौरे में रखकर जलाया । केस का आरोपी गुड्डू अभी फरार चल रहा है। पुलिस उसको गिरफ्तार नहीं कर पाई। पुलिस ने उसके मकान की कुर्की के लिए कोर्ट में अर्जी लगाई । रमाला थाना इंचार्ज वीरेंद्र कुमार ने कहा गुड्डू के मकान की कुर्की करने की कोर्ट से अनुमति मिल गई है।