फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   चुनाव में खूब हो रही शराब की सप्लाई

चुनाव में खूब हो रही शराब की सप्लाई

Thu, 16 Nov 2017 01:14 AM IST
Updated Thu, 16 Nov 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
चुनाव में खूब हो रही शराब की सप्लाई
बागपत। निकाय चुनाव में शराब की सप्लाई तो खूब हो रही है, लेकिन पुलिस शराब तस्करी कराने वालों तक पुलिस नहीं पहुंच पा रही है। हरियाणा से शराब लाने वालों को पकड़कर पुलिस अपना पल्ला झाड़ लेती है।
विज्ञापन

निकाय चुनाव के मतदान की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है। वैसे-वैसे शराब की तस्करी बढ़ रही है। आए दिन शराब से लदे वाहनों को पुलिस पकड़ रही है। पिछले 15 दिन में हजारों लीटर शराब पकड़ी जा चुकी है। शराब तस्कर यह बताते हैं कि वह शराब को चुनाव के लिए लेकर जा रहे हैं। इतना ही नहीं स्थान का भी नाम लेते हैं, लेकिन किसके यहां पर शराब जानी है। इस सवाल पर चुप्पी लगा जाते हैं। अधिकांश शराब तस्करों की एक जैसे ही कहानी है। पुलिस भी उनकी जुबां नहीं खुलवा पा रही है। यही कारण है कि शराब तो खूब पकड़ी जा रही है और चुनाव में भी इस्तेमाल हो रही हैं, लेकिन नेताओं तक नहीं पहुंच पा रही है। एएसपी अजय कुमार सिंह ने कहा शराब तस्करी करने वाले पकड़े जा रहे हैं। किस शराब तस्करी के आरोपी से किसने शराब मंगवाई है, इसका पता लगने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही उनका पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सराय में 80 पेटी शराब सहित दो युवक गिरफ्तार
अमीनगर सराय। सिंघावली अहीर पुलिस ने अमीनगर सराय में बुढ़सैनी चौराहे के पास चेकिंग के दौरान मंगलवार को देर रात मिनी ट्रक में शराब के साथ दो युवकों को पकड़ लिया। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने कहा गिरफ्तार आरोपी दीपक और अभिषेक निवासी कुतुबगढ़ (दिल्ली) हैं। आरोपियों के पास से 80 पेटी शराब पंजाब मार्का बरामद हुई है। यह शराब संभवत: चुनाव में सप्लाई के लिए जा रही थी। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निवाड़ा चौकी पुलिस ने 15 पेटी सहित दो दबोचे
बागपत। हरियाणा से दो लोग कार में शराब लेकर आ रहे थे। यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर निवाड़ा चौकी पुलिस ने कार रोकने का इशारा किया। चालक ने कार रोकने के बजाए ओर तेज कर दी। पुलिस ने पीछा कर कार को पकड़ लिया। चौकी इंचार्ज निरंजन सिरोही ने कहा गिरफ्तार आरोपी सोहन निवासी झुंडपुर (सोनीपत) और पवन निवासी माता कॉलोनी (बागपत) है। उनकी कार से 15 पेटी अंग्रेजी शराब की हरियाणा मार्का बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed