फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   जेल से वारदात को अंजाम दे रहे कुख्यात

जेल से वारदात को अंजाम दे रहे कुख्यात

Mon, 13 Nov 2017 12:47 AM IST
Updated Mon, 13 Nov 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
जेल से वारदात को अंजाम दे रहे कुख्यात
बागपत। जेल में बंद कुख्यात बदमाश सुनील राठी के रुड़की के चिकित्सक से पचास लाख रुपये की रंगदारी मांगने ने कई सवाल खड़े किए हैं। बदमाशों के लिए कैसी जेल और अब कहां उन्हें कानून का खौफ, उल्टे जेल बदमाशों के लिए एक ऐसा सुरक्षित ठिकाना बन गई है, वहां से वह बेखौफ होकर अपने गिरोह का संचालन कर रहे हैं और आपराधिक वारदात को अंजाम दे रहे हैं। जेल से ही हत्या की साजिश रची जा रही हैं, भाड़े के हत्यारों को बुलाकर उन्हें सुपारी दी जा रही है। जेल से रंगदारी मांगने के मामले भी बढ़ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार जेल प्रशासन ने तो सुनील जैसे कुख्यात बदमाशों के आगे हथियार डाल दिए हैं तो पुलिस भी इस पर अंकुश नहीं लगा पा रही है।
विज्ञापन

जिला कारागार से ही अपराध का ताना बाना बुना जा रहा है। आका के आदेश पर गुर्गे खौफ फैला देते हैं। एक या दो नहीं, बल्कि ऐसी कई वारदात हुई हैं, जिनमें जेल से नेटवर्क संचालित करने की जानकारी पुलिस तक पहुंची, लेकिन पुलिस मामले में कड़ी कार्रवाई नहीं करती। यही वजह है कि जेल से खुलेआम लोगों को धमकाने के मामले सामने आते रहे हैं। इतना ही नहीं केस में समझौते के लिए डराने-धमकाने का भी खेल चल रहा है। सूत्रों के अनुसार बदमाशों के खेल के आगे जेल प्रशासन फेल साबित हो रहा है। जेल में मोबाइल के प्रयोग करने की शिकायतें भी पहुंच रही है, लेकिन सख्त अभियान नहीं चलाए । सूत्रों के अनुसार जांच के नाम पर खानापूर्ति की जाती है। दूसरी तरफ एसपी जय प्रकाश ने कहा जेल से इस तरह के मामले सामने आए हैं। जो शिकायतें सामने आई है, उनकी जांच होगी। जिस स्तर से भी लापरवाही होगी, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

जेल अधीक्षक विपिन कुमार मिश्रा का कहना है कि बागपत जेल में समय-समय पर चेकिंग होती है। डीएम-एसपी भी निरीक्षण करते हैं। अभी किसी के पास मोबाइल नहीं मिला है। जेल में मोबाइल का बंदी इस्तेमाल कर रहे हैं। यह गंभीर मामला है। बंदियों की औचक चेकिंग की जाएगी। यदि किसी के पास मोबाइल मिला तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



केस एक
सुनील राठी ने डॉक्टर से मांगी रंगदारी
कुख्यात सुनील राठी ने बागपत जेल से रुड़की के डॉक्टर एनडी अरोड़ा से तीन नवंबर को फोन से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी । इस मामले में रुड़की पुलिस ने सुनील राठी की मां एवं टीकरी की पूर्व चेयरपर्सन राजबाला चौधरी को गिरफ्तार किया।

केस दो
हप्पू के गुर्गे ने व्यापारी को किया फोन
पचास हजार रुपये के इनामी अजीत उर्फ हप्पू ने बड़ौत के दूध व्यापारी वीरेंद्र कश्यप से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी। इसके बाद रंगदारी वसूलने के लिए हप्पू के साथी प्रवेश उर्फ हैप्पी ने 28 और 29 अक्तूबर को बागपत जेल से ही व्यापारी को कॉल की । पुलिस की विवेचना में यह मामला सामने आया है।

केस तीन
बुजुर्ग पीतम की हत्या की साजिश रची
निरपुड़ा गांव में दूध की डेयरी पर बुजुर्ग पीतम सिंह की 30 अक्तूबर को हत्या की। पुलिस ने शनिवार को बुजुर्ग के पौत्र दीपेंद्र समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। पुलिस की विवेचना में सामने आया कि हत्या की साजिश बागपत जेल में रची गई थी।

केस चार
समझौते को अमर पाल ने दी थी धमकी
शेरपुर लुहारा गांव में दो भाइयों (पप्पू और विकास) की 15 जुलाई 2015 को अपहरण कर गर्दन काटकर हत्या की। इस केस के मुख्य आरोपी अमरपाल उर्फ कालू ने बागपत जेल से फोन करके पीड़ित परिवार पर केस में समझौते का दबाव बनाया । ऐसा न करने पर मारने की धमकी दी । मृतक के भाई तरस पाल की तहरीर पर छपरौली थाने में मुकदमा दर्ज हुआ।


करीब 17 माह पहले बागपत जेल में शिफ्ट हुए थे बंदी
जिला कारागार का उद्घाटन 16 जून 2016 को हुआ । इसके बाद ही बंदियों को मेरठ से बागपत में शिफ्ट किया । वर्तमान समय में भी जनपद बागपत में आपराधिक मामलों में पकड़े जाने वाली महिलाओं को मेरठ जेल ही भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed