{"_id":"5a04a9c54f1c1bee688ba47d","slug":"161510255045-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान से तमंचे के बल पर लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान से तमंचे के बल पर लूटपाट
Updated Fri, 10 Nov 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमीनगर सराय (बागपत)। डौलचा-घटौली मार्ग पर बुधवार की रात में खेत जा रहे किसान से बाइक सवार चार सशस्त्र बदमाशों ने मारपीट कर बाइक, मोबाइल और हजारों की नगदी लूट ली।
घटौली निवासी किसान इमरान बुधवार की रात में करीब 10 बजे बाइक पर सवार होकर अपने खेत में जा रहा था। वह जैसे ही वह डौलचा-घटौली मार्ग पर पहुंचा तो सामने से दो बाइकों पर सवार होकर आए चार सशस्त्र बदमाशों ने उसे रोका और लूटपाट करने लगे। विरोध करने पर इमरान के साथ मारपीट की और तमंचे सटाकर तीन हजार रुपये नगद, बाइक और मोबाइल लूट लिया। जाते समय बदमाशों ने धमकी दी कि पुलिस से शिकायत की तो जान से मार दिया जाएगा। उसने अपने घर पर पहुंचकर परिजनों को इस बारे में बताया। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बदमाशों की घंटों तलाश की, लेकिन बदमाशों का कहीं पता नहीं चला। पीड़ित ने बालैनी थाने में तहरीर दी। थाना प्रभारी राजपाल सिंह ने कहा मामला उनके संज्ञान में नहीं है।