{"_id":"5980d4944f1c1b48078b46af","slug":"161501615252-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशु की मौत का मामला गहराया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आशु की मौत का मामला गहराया
Updated Wed, 02 Aug 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
आंसू की मौत का केस गहराया
बागपत। यमुना खादर में सात जनवरी को पेड़ पर लटके मिले पुराना कस्बा के देशराज मोहल्ला निवासी आस मोहम्मद उर्फ आंसू की मौत के मामले में मृतक की मां फैमिदा का कहना है कि उसके बेटे की हत्या की गई है। मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और उनको हत्या करने की धमकी दे रहे हैं। उसने तहसील दिवस में पहुंचकर अफसरों से शिकायत की। उधर पीड़ित परिवार के खिलाफ मोहल्ले की काफी लोग एसपी दफ्तर में पहुंचे। उन्होंने कहा आंसू ने आत्महत्या की है। उसके परिजन हत्या का झूठा आरोप लगा रहे हैं। उनसे केस में फंसाने की धमकी देकर रुपये वसूल रहे हैं। इससे वे परेशान है। उन्होंने प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर उस्मान, मुन्नी, शाहिदा, फरजाना, नाजमा, भूरी, अफसाना, इकबाल, साजिद, नवाब, हनीफ आदि रहे। पुलिस अफसरों ने उनको मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।