फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   प्रेमिका ससुराल गई तो प्रेमी ने लगा ली फांसी

प्रेमिका ससुराल गई तो प्रेमी ने लगा ली फांसी

Thu, 27 Jul 2017 01:03 AM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
प्रेमिका ससुराल गई तो प्रेमी ने लगा ली फांसी
चांदीनगर (बागपत)। शादी होने के बाद प्रेमिका ने अपने प्रेमी से मिलने से इंकार कर दिया। इससे क्षुब्ध होकर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पता चलने पर परिजनों ने युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

चांदीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक का पड़ोस में रहने वाली दूसरे समुदाय की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसका पता दोनों के परिजनों को चल गया था। युवती के परिजनों ने उनके मिलने पर रोक भी लगा दी थी, इन दोनों ने मिलना बंद नहीं किया था। तीन-चार दिन पहले युवती की उसके परिजनों ने शादी कर दी थी। युवती फिलहाल अपने मायके आई हुई है। युवक मंगलवार को शाम के समय अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा गया। युवती ने शादी की बातें करते हुए उससे बातचीत करने से मना कर दिया था। इससे क्षुब्ध होकर घर में पहुंचकर युवक ने पहले खूब शराब पी, बाद में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पता चलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने चुपचाप युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। कार्यवाहक चांदीनगर थाना प्रभारी गजराज सिंह ने बताया युवक के सुसाइड का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। न ही इस तरह की कोई थाने पर शिकायत आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed