{"_id":"596bb5394f1c1b47408b473e","slug":"161500230969-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैथला मोड पर आईटीबीपी के जवान से स्कूटी लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नैथला मोड पर आईटीबीपी के जवान से स्कूटी लूटी
Updated Mon, 17 Jul 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। नैथला मोड़ पर तीन बदमाशों ने आधे घंटे तक राहगीरों के साथ लूटपाट की। आईटीबीपी के जवान से स्कूटी, नगदी और मोबाइल लूट लिया।
मामला रविवार रात करीब दस बजे का है। सुलतानपुर हटाना गांव निवासी आईटीबीपी का जवान नितिन अपने मामा विनोद के साथ स्कूटी पर सवार होकर गांव लौट रहा था। नैथला मोड़ से आगे निकलते ही तीन बदमाशों ने इन्हें रोककर नगदी, मोबाइल और स्कूटी लूट ली। इसके कुछ देर बाद निनाना के पहलवान से बदमाशों ने तमंचे के बल पर डराकर तीन सौ रुपये लूट लिए। अरुण ने बताया वह अपने साथी के साथ गांव लौट रहा था। इसके बाद बदमाश भाग गए। पुलिस भी कुछ दूर ही गश्त कर रही थी। पीड़ितों ने किसी तरह परिजनों को जानकारी दी। परिजन पुलिस लेकर पहुंचे। जंगल में कांबिंग की गई, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लग सका।