फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   भाई की हत्या की रची जा रही साजिश

भाई की हत्या की रची जा रही साजिश

Mon, 03 Jul 2017 12:43 AM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
भाई की हत्या की रची जा रही साजिश
बागपत। दिल्ली पुलिस के फायरमैन भूपेंद्र तोमर की हत्या के मामले में मृतक के भाई को जान का खतरा सता रहा है। उन्होंने कहा उनके घर पर एक खत आया, इसमें उनकी हत्या की साजिश रचने के बारे में अवगत कराया है। पीड़ित ने एसपी दफ्तर में शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन

सिरसली गांव के प्रवीन तोमर ने शिकायती पत्र में कहा उनके भाई भूपेंद्र तोमर की 27 सितंबर 2016 को मकान के पास ही हत्या कर दी। केस के तीन आरोपी जमानत पर छूट गए हैं। जो केस में समझौते का दबाव बना रहे हैं। गांव में हथियार लेकर घूम रहे हैं। उनके घर पर एक खत पड़ा मिला। उसके माध्यम से अवगत कराया आरोपी उसकी हत्या का पूरा प्लान तैयार कर चुके हैं। कभी भी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। इससे उनका परिवार दहशत में है। मकान से बाहर निकलने से भी कतराते हैं। उनको मात्र एक सुरक्षा कर्मी मिला है। ऐसी स्थिति में उनको अपनी जान का खतरा बना है। उसने एसपी दफ्तर में पहुंचकर सीओ रजनीश से सुरक्षा बढ़ाने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीओ ने बिनौली पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed