फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   गुलबहार के पार्टनर की तलाश में पुलिस का गाजियाबाद में डेरा

गुलबहार के पार्टनर की तलाश में पुलिस का गाजियाबाद में डेरा

Mon, 19 Jun 2017 12:52 AM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
गुलबहार के पार्टनर की तलाश में पुलिस का गाजियाबाद में डेरा
बागपत। लोनी के प्रापर्टी डीलर गुल बहार पर जानलेवा हमला कराने के आरोपी पार्टनर अलताफ की गिरफ्तारी के लिए खेकड़ा पुलिस ने गाजियाबाद में डेरा डाल दिया है। पुलिस ने शनिवार की रात में कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन

प्रापर्टी डीलर गुल बहार का अलताफ निवासी लोनी पार्टनर था। गुल बहार की करोड़ों रुपये की जमीन पर अलताफ को लालच आ गया था। उसने अपने जीजा मुस्तकीम से उसकी हत्या करने का प्लान बनाया। उसके अनुसार मुस्तकीम ने दो शूटरों से नौ जून को मुबारिकपुर गांव के बाग में उस पर जानलेवा हमला करा दिया था। गुल बहार गोली लगने से गंभीर घायल हो गया था। पुलिस ने मुस्तकीम और दो शूटर शौकीन उर्फ साबू निवासी नौरोजपुर गुर्जर और आबिद निवासी बसौद को शनिवार को गिरफ्तार कर केस का खुलासा कर दिया था। केस का मुख्य आरोपी अलताफ फरार चल रहा है। पुलिस उसको गिरफ्तार करने के प्रयास में लगी है। गाजियाबाद में पुलिस डेरा डाले है। शनिवार की रात और रविवार को पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन उसको गिरफ्तार नहीं कर पाई। खेकड़ा थानाध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट ने कहा अलताफ की गिरफ्तारी के लिए गाजियाबाद में कई स्थानों पर दबिश दी। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed