फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   अजित उर्फ हप्पू होगा एक लाख रुपये का इनामी

अजित उर्फ हप्पू होगा एक लाख रुपये का इनामी

Mon, 19 Jun 2017 12:51 AM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
अजित उर्फ हप्पू होगा एक लाख रुपये का इनामी
बागपत। हिस्ट्रीशीटर अजित उर्फ हप्पू पर जल्द ही एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया जाएगा। पुलिस ने उस पर इनाम बढ़ाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा। दूसरी तरफ पुलिस बड़ौत क्षेत्र में उसको गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाए हैं।
विज्ञापन

बावली गांव का अजित उर्फ हप्पू, बड़ौत थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उस पर हत्या, जानलेवा हमला, धमकी समेत विभिन्न दर्जनों मुकदमे दर्ज है। डेढ़ साल पहले उसने अपने गांव में ही दो लोगों की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। तभी से हप्पू पुलिस के टारगेट पर है। इस घटना के बाद ही उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित हुआ था। पुलिस के मुताबिक उसने एक लाख रुपये के इनामी प्रमोद गांगनौली और अमित उर्फ सद्दाम के साथ मिलकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया था। तीन अगस्त 2015 को प्रमोद गांगनौली की लूंब गांव के खेत में ट्यूबवेल पर गोली मारकर हत्या की। पुलिस की विवेचना में हप्पू का ही नाम प्रमोद की हत्या करने में सामने आया था। पुलिस ने हप्पू और परमवीर तुगाना को केस का मुल्जिम बनाया था। परमवीर करीब छह माह पूर्व पकड़ा था। हप्पू फरार चल रहा है। उसकी कई बार बावली और आसपास के खेतों में लोकेशन पुलिस को मिल चुकी है। सीओ (क्राइम) श्वेताभ पांडेय ने कहा एक लाख रुपये का इनाम करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed