फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पानी विवाद को लेकर दोस्त ने ही कराई थी जीतराम की हत्या

पानी विवाद को लेकर दोस्त ने ही कराई थी जीतराम की हत्या

Sun, 18 Jun 2017 01:08 AM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
पानी विवाद को लेकर दोस्त ने ही कराई थी जीतराम की हत्या
पानी के विवाद को लेकर दोस्त ने कराई थी हत्या
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। बिजरौल गांव में जीतराम की हत्या नलकूप के पानी चलाने के विवाद को लेकर उसी के दोस्त ने कराई थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी का पांच घंटे का न्यायालय से पुलिस कस्टडी रिमांड लेकर पूछताछ में खुलासा करते हुए हत्या में प्रयुक्त भाला बरामद कर लिया।

बिजरौल गांव में 30 मई को जीतराम पुत्र धर्मवीर की उस समय हत्या कर दी गई थी जब वह अपने नलकूप पर गया था। इस मामले में उसके भतीजे राजेंद्र ने कर्णवीर पुत्र हरबीर को नामजद किया था। पुलिस ने एक जून को कर्मवीर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि इस हत्या में मुख्य आरोपी अमन सिंह पुत्र मुन्ना पांच जून को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर जेल चला गया था। कोतवाली प्रभारी रणवीर सिंह यादव ने बताया कि अमन का न्यायालय से पांच घंटे का पुलिस कस्टडी रिमांड लेकर पूछताछ की गई। बताया कि जीतराम कर्मवीर का दोस्त था, लेकिन घटना से कुछ दिन पूर्व नलकूप के पानी के विवाद को लेकर झगड़ा हो गया था। उसने दो साथियों को इसकी हत्या करने को कहा। इस पर मोना पंडित व रवि ने मिलकर धारदार हथियारों से जीतराम की हत्या की थी। पुलिस ने अमन की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त भाला बरामद किया है। अभी इस हत्या में दो आरोपी फरार है। जिन्हें पुलिस पकड़ने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed