फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   करोड़ों की जमीन हड़पने को पार्टनर करना चाहता था गुलबहार की हत्या

करोड़ों की जमीन हड़पने को पार्टनर करना चाहता था गुलबहार की हत्या

Sun, 18 Jun 2017 12:48 AM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
करोड़ों की जमीन हड़पने को पार्टनर करना चाहता था गुलबहार की हत्या
शूटर गिरफ्तार, तीन लाख रुपये में दी हत्या की सुपारी
विज्ञापन

बागपत। लोनी के प्रापर्टी डीलर गुल बहार को गोली मारने की वारदात का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस का दावा है कि गुल बहार की करोड़ों की जमीन पर उसके पार्टनर की नजर थी। उसको कब्जाने के लिए उसकी हत्या करने का प्लान बनाया था। इसके लिए तीन लाख रुपये की सुपारी दी। आरोपी शूटर गिरफ्तार हो गए हैं। उनको कोर्ट में पेश किया। वहां से उनको जेल भेजा।
एसपी अजय कुमार सिंह ने पत्रकार वार्ता में बताया पकड़े गए आरोपी नौरोजपुर गुर्जर निवासी शौकीन उर्फ साबू पुत्र शकूर और मुस्तकीम पुत्र दीन मोहम्मद और बसौद निवासी आबिद पुत्र निसार है। उनके पास से घटना में प्रयुक्त एक बाइक, एक तमंचा, दो कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ है। पूछताछ में आरोपी मुस्तकीम ने बताया उसका साला अलताफ पुत्र हाशिम निवासी विजय नगर लोनी प्रापर्टी डीलर है और गुल बहार का पार्टनर है। अलताफ अपने साथी गुल बहार की करोड़ों रुपये की जमीन हड़पना चाहता था। इसके लिए उसने उससे संपर्क किया था। उसने अपने दो साथी शौकीन और आबिद को तीन लाख रुपये में गुल बहार की हत्या करने की बात की थी। दोनों तैयार हो गए । प्लान के अनुसार गुल बहार को मुबारिकपुर गांव में एक बाग में प्लाट के अनुबंध के संबंध में नौ जून की सुबह बुलाया। वहां पर पहुंचते ही उसको गोली मार दी थी। इसके बाद दोनों भाग गए थे। बाद में पता चला गुल बहार की मौत नहीं हुई है। उसके बच जाने से उनको दुख हुआ था। एएसपी ने कहा फरार अलताफ की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस मे मुताबिक आरोपी आबिद ने वारदात के समय गुल बहार की आंखों में मिर्च का पाउडर डाला था और शौकीन ने गोली मार दी थी। इन दोनों ने पुलिस अफसरों के सामने अपने जुर्म कबूल किया।
विज्ञापन

खेकड़ा थाना प्रभारी देवेंद्र बिष्ट ने बताया गुल बहार को जिस नंबर से कॉल करके बुलाया था, वह दिल्ली की एक महिला की आईडी की थी। आरोपियों ने फर्जी आईडी के मोबाइल का इस्तेमाल किया था। आरोपी कई बार गुल बहार के ऑफिस में भी गए थे। आरोपियों ने गुल बहार को अपने विश्वास में ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed