फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   दो हिस्ट्रीशीटर समेत तीन बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

दो हिस्ट्रीशीटर समेत तीन बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sun, 30 Jun 2019 01:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
दो हिस्ट्रीशीटर समेत तीन बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
दोघट (बागपत)।
विज्ञापन

निरपुड़ा गांव की प्रधान के पुत्र को मोबाइल पर मारने की धमकी देकर दस लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने दो हिस्ट्रीशीटर समेत तीन बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

निरपुड़ा गांव की प्रधान मुनेश देवी के पुत्र निश्चय राणा को दो दिन पहले मोबाइल पर हत्या करने की धमकी दी। आरोपियों ने फोन कर कहा कि पिता ब्रजपाल की हत्या में गवाही दी तो उसे व उसके भाई निवेश की हत्या कर देंगे। यदि जान प्यारी है तो दस हजार रुपये का इंतजाम कर लेना। रुपये कहां पहुंचाने है, इसके बारे में बाद में बता दिया जाएगा। धमकी मिलने के बाद प्रधान का परिवार भयभीत हो गया । पीड़ित निश्चय राणा ने हिस्ट्रीशीटर बाबू निवासी भड़ल, ओमप्रकाश निवासी निरपुड़ा व तस्लीम को नामजद कर मुकदमा दर्ज कराया। इस संबंध में एसओ रमेश सिंह सिधू ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी बाबू व ओमप्रकाश हिस्ट्रीशीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed