{"_id":"5d0a90428ebc3e4dbd774209","slug":"156097336310-baghpat-news77","type":"story","status":"publish","title_hn":"घायल को अस्पताल से मिली छुट्टी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
घायल को अस्पताल से मिली छुट्टी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमाला। थाना क्षेत्र के सूप गांव में रविवार की रात में पंचायत में गोलियां बरसाकर ग्रामीण की हत्या करने के मामले में घायल आरोपी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। पुलिस उस थाने लेकर पहुंची। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। एक आरोपी अभी फरार है।
सूप गांव निवासी भूपेंद्र पुत्र यशपाल ने पत्नी सोनिया से विवाद के चलते रविवार की शाम छह बजे के लगभग अपने घर पर कुछ ग्रामीणों को सुलह समझौते के लिए बुलाया था। मकान की छत पर पंचायत पंच बैठकर समझौता कराने लगे। महिला पक्ष के लोगों ने पंचायत में पिस्टल से गोलियां चलाकर ग्रामीण मोहकम की हत्या कर दी थी। गोली लगने से ग्रामीण राजीव, सुधीर व आरोपी सोनिया का फुफेरा भाई भगत सिंह घायल हो गया था। मृतक मोहकम के बेटे मनिंद्र कुमार ने आरोपी सोनिया, उसकी बुआ बिलमा देवी, फुफेरे भाई भगत सिंह, अमित, भाई अजीत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने सोनिया, बिमला देवी, अजीत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घायल आरोपी भगत सिंह का दिल्ली के अस्पताल में इलाज चल रहा था। बुधवार को आरोपी भगत सिंह को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। पुलिस आरोपी को थाने ले आई है। उससे पूछताछ की जा रही है। फरार आरोपी को पुलिस अभी तक नहीं पकड़ पाई है। थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि घायल आरोपी भगत सिंह को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। उससे पूछताछ की जा रही है।