फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   19पशुओं से लदा कैंटर पकड़ा

19पशुओं से लदा कैंटर पकड़ा

Thu, 20 Jun 2019 01:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
19पशुओं से लदा कैंटर पकड़ा
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

स्वदेशी जागरण मंच और हिंदू जागरण मंच के सदस्यों ने बुधवार को दिल्ली रोड पर पशु पैंठ के पास 19 पशुओं से लदा कैंटर पकड़ कर हंगामा किया और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और कैंटर को कब्जे में लेकर 19 पशुओं को ग्रामीणों की सुपुर्दगी में दे दिया। इस दौरान मौका मिलते ही पशु व्यापारी भाग निकले। हिंदू जागरण मंच के थाना प्रभारी ने तहरीर दी।
स्वदेशी जागरण मंच के जिलाध्यक्ष मनु तिवारी, जिला सह संयोजक संदीप बड़ौली को लोगों ने सूचना दी कि शामली की ओर से एक कैंटर आ रहा है। इसमें पशुओं को ठूंसकर लाद रखा है। इस सूचना पर कार्यकर्ताओं के साथ पशु पैंठ के पास पहुंचे और उन्होंने कैंटर को रोक लिया और इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार सिंह, एसएसआई धर्मेंद्र सिद्धू व पुलिस बल वहां पहुंचा। पकड़े कैंटर यूपी 12 टी 5587 में 19 पशु लदे थे। इसमें सवार व्यापारी लोगों को चकमा देकर भाग निकले। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने मौके पर हंगामा किया। बाद में पुलिस ने कैंटर को कब्जे में लिया और कैंटर में लदे पशुओं को ग्रामीणों की सुपुर्दगी मेें दे दिया है।
विज्ञापन

कोतवाल राकेश सिंह ने बताया कि कैंटर को कब्जे में ले लिया है और हिंदू जागरण मंच के थाना प्रभारी हरेंद्र ने रिपोर्ट दर्ज कराई है और भागे पशु व्यापारियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। हंगामा करने वालों में वरुण सिसौदिया, बंटी कौरी, सचिन भूत, सचिन शास्त्री, विजय चौहान शामिल रहे। इसको लेकर हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष मनु सूदन शास्त्री, नितिन जैन, नितिन गोस्वामी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंटर में लदे 19 में से 12 पशु गंभीर घायल
बड़ौत। पकड़े कैंटर में लदे 19 पशुओं में 12 पशु गंभीर रूप से घायल हैं। इन्हें काफी प्रयासों के बाद कैंटर से नीचे उतारा गया। पुलिस ने पशु चिकित्साधिकारी को इसकी सूचना दी है। पशु चिकित्सक की मदद से घायल पशुओं का इलाज कराया
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed