फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   चोरों के निशाने पर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे

चोरों के निशाने पर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे

Thu, 20 Jun 2019 01:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
चोरों के निशाने पर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे
बागपत। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे चोरों के निशाने पर आ गया है। जगह-जगह खड़े क्षतिग्रस्त वाहनों से सामान चोरी होने की घटनाएं हो रही है। रात के अंधेरे में लोग वाहनों के पहिये, बैटरी व अन्य सामान चोरी कर ले जाते हैं। पुलिस चोरी की घटनाओं को रोकने में विफल हो रही है।
विज्ञापन

एक्सप्रेस-वे पर जगह-जगह क्षतिग्रस्त वाहन खड़े हुए हैं। इन वाहनों से सामान चोरी हो रहा है। एक्सप्रेस-वे पर लहचौड़ा के पास खड़ी दुर्घटनाग्रस्त कार से पहिए चोरी कर ले गए। इसके अलावा मुबारिकपुर के पास एक्सप्रेस-वे से नीचे खाई में पलटे पड़े ट्रक से चोरों ने सभी पहिये चोरी कर लिए। रात के अंधेरे में चोर वाहनों से पहिये, बैटरी व अन्य सामान चोरी कर ले जाते हैं। अब तक क्षतिग्रस्त वाहनों से लाखों का सामान चोरी हो चुका है। पुलिस चोरी को नहीं रोक पा रही है। डायल 100 पुलिस एक्सप्रेस-वे पर गश्त नहीं करती, जिस कारण चोरी की घटनाएं हो रही हैं। वाहन मालिकों ने भी कई बार पुलिस से चोरी की शिकायत की, लेकिन पुलिस कोई ध्यान नहीं दे रही है।
विज्ञापन


डासना से कुंडली तक हुए थे सोलर पैनल चोरी
बागपत। एक्सप्रेस-वे शुरू होने के 15 दिन बाद चोरों ने डासना से कुंडली तक जगह-जगह लगे सोलर पैनल, अंडर पास की लाइटें, बैटरी आदि सामान चोरी कर लिया था। पुलिस आज तक चोरों को नहीं पकड़ पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सप्रेस-वे पर नहीं सुरक्षा के इंतजाम
बागपत। एक्सप्रेस-वे पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है। मवीकलां कट के पास डायल 100 पुलिस की गाड़ी खड़ी रहती है। इसके अलावा कहीं पर भी पुलिस नहीं रहती। रात्रि में वाहन चालकों से लूटपाट की आशंका रहती है। पुलिस को सुरक्षा के इंतजाम करने चाहिए।

मिनी टोल पर हो चुकी है लूट
बागपत। पिछले वर्ष मवी कलां मिनी टोल पर सात-आठ बदमाशों ने लाखों की नगदी लूट ली थी। विरोध करने पर टोल कर्मियों को मारपीट कर घायल कर दिया था। हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी थी। टोल पर तोड़फोड़ की थी। हालांकि पुलिस ने आरोपियों को पकड़ कर खुलासा कर दिया था।


चोरी की घटनाओं पर लगाया जाएगा अंकुश
बागपत। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटना की आशंका को देखकर पुलिस की गाड़ियां खड़ी नहीं हो सकती है। कुछ जगह पुलिस के खड़े होने के प्वाइंट बनाए गए हैं। पुलिस की डायल 100 गाड़ियां रात्रि में गश्त करती हैं। एक्सप्रेस-वे पर खड़े क्षतिग्रस्त वाहनों से चोरी की जानकारी नहीं है। पुलिस की टीम लगाई जाएगी। चोरी की घटनाओं को रोका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed